वनांचल ग्राम के होनहार छात्र मनीष पटेल ने नीट परीक्षा में सफलता अर्जित कर क्षेत्र को किया गौरान्वित

वनांचल ग्राम के होनहार छात्र मनीष पटेल ने नीट परीक्षा में सफलता अर्जित कर क्षेत्र को किया गौरान्वित
बरमकेला @ संदेशा 24 @ मोहन नायक
बरमकेला विकासखण्ड के वनांचल ग्राम कमलापानी के मनीष कुमार पटेल ने नीट परीक्षा 2022 में 607 अंक हासिल कर आल इंडिया रैंक 17804 और कैटेगरी रैंक 7420 पर स्थान बनाकर मेडिकल की पढ़ाई के लिए चयनित होने में सफलता अर्जित किया है।

मनीष पटेल के पिता राजकुमार पटेल शासकीय उ.मा. वि.लेन्ध्रा में ब्याख्याता है, वहीं माता श्रीमती राधा पटेल गृहणी हैं।जबकि उनके बड़े भाई हरीश पटेल दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई 2022 में पूर्ण कर यूपीएसी की तैयारी कर रहे।मनीष पटेल के दादा तिलकराम पटेल सहज सरल स्वभाव के जनप्रितिनिधि थे,वही उनके मामा डॉ. जीत पटेल चिकित्सक के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया में सेवारत है।

मनीष पटेल की पढ़ाई सर्वोदय पब्लिक स्कूल चंद्रपुर में हुई फिर कोटा जाकर नीट के लिए तैयारी किया और यह मुकाम हासिल कर पूरे अंचल को गौरान्वित किया है।

