भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत की पदयात्रा औराईमुड़ा में शामिल हुए बीडीसी जागेश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत की पदयात्रा औराईमुड़ा में शामिल हुए बीडीसी जागेश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता
तमनार @ संदेशा 24
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत द्वारा सड़क सुधार को लेकर पदयात्रा लैलूंगा से प्रारंभ कर घरघोड़ा सामारुमा, पूंजीपथरा तराईमाल गेरवानी होते हुए रायगढ़ में समापन की जाएगी। 15 सितम्बर को तमनार ब्लॉक के औराईमुड़ा में पदयात्रा पहुंचने पर बीडीसी जागेश सिंह सहित दर्जनों भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि लैलूंगा से रायगढ़ सड़क पहुंच मार्ग अत्यंत खराब हो गई है

इसके कारण लैलूंगा से रायगढ़ आने जाने वाले सभी प्रकार के वाहन चालको को बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ता है एवं खराब सड़क के कारण कई जानलेवा दुर्घटना घटित हो चुकी है जिसके सुधार के लिए संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है जिससे सड़क की हालत बदतर हो चुकी है, सड़क सुधार की मांग को लेकर लैलूंगा से पदयात्रा दिनांक 13 सितंबर 2022 दिन मंगलवार को प्रारंभ करते हुए घरघोड़ा सामारुमा, पूंजीपथरा तराईमाल गेरवानी होते हुए रायगढ़ में समापन की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि रायगढ़ में दिन-ब-दिन सड़कों की हालत और भी खराब होती जा रही है जिससे लोगों की दुर्घटना होने की संभावना बढ रही है, बड़े बड़े वाहनों के आवागमन की वजह से गड्ढे दिन-ब-दिन और भी बढ़ते जा रहे हैं, रायगढ़ की सड़कों में मौत का सिलसिला लगातार जारी है सड़कों की वजह से आम जनता को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

