शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था तमनार में संस्था स्तरीय दीक्षान्त समारोह सह श्री विश्वकर्मा पूजन हर्षोल्लास से सम्पन्न

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था तमनार में संस्था स्तरीय दीक्षान्त समारोह सह श्री विश्वकर्मा पूजन हर्षोल्लास से सम्पन्नतमनार @ संदेशा 24 शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था तमनार में संस्था स्तरीय दीक्षान्त समारोह सत्र 2022 सह श्री विश्वकर्मा पूजन का आयोजन हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में के एल पटेल ( सेवानिवृत्त प्राचार्य आई – टी.आई .रायगढ़) विशिष्ट अतिथि कमल यशवंत सिन्हा ( सहायक.प्राध्यापक शास महाविद्यालय तमनार ) अतिथि जनकराम साहु,जतीन साव,बीडीसी राजकुमार राठिया, उमावती राठिया ( सरपंच ग्राम पंचायत कसडोल ) प्रिंसिपल आश्रिता कुजूर उपस्थित हुए ।
दीक्षांत समारोह के अंतर्गत सत्र 2020-21 एवं 2021-22 में उत्तीर्ण तथा सत्र प्रशिक्षणार्थियों को NTC प्रमाण पत्र व मैडल प्रदान किया गया।वर्ष 2022 में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों में से व्यवसाय विद्युतकार में प्रथम स्थान नुपेन्द्र देहरी द्वितीय स्थान पर दलन कुमार निषाद तथा व्यवसाय कोपा में प्रथम स्थान ईशा पटनायक व द्वितीय स्थान कविता गुप्ता ने प्राप्त किया । दीक्षांत समारोह में मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।
कार्यक्रम के समापन आई.टी.आई. तमनार के संस्था प्रमुख पुष्पेन्द्र कुमार कंवर जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया । उक्त कार्यक्रम में रेवतीरमण बघेल, कृष्ण कुमार प्रधान,रूपेन्द्र कुमार श्रीवास, राकेश साहू ,धनेश्वर साहू, रोशन यादव,व्यासनारायण कुँवर का विशेष सहयोग रहा।

