ओपी जिंदल कुंजेमुरा में बही साहित्य की गंगा,रूप सज्जा के प्रतिभागी हुए सम्मानित

ओपी जिंदल कुंजेमुरा में बही साहित्य की गंगा,रूप सज्जा के प्रतिभागी हुए सम्मानित
तमनार @ संदेशा 24
संस्कार भारती देश भर में कला एवम साहित्य जागरण के लिए सदैव समर्पित रहता है,इसी तारतम्य में संस्कार भारती इकाई रायगढ़ के तत्वावधान और ओ पी जिंदल हायर सेकेंड्री स्कूल कुजेमुरा के संयोजन,पुरुषोत्तम सिंह सिदार तथा गजेश सिंह सिदार जी के आतिथ्य में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया

,जहां स्कूल जिले भर जाने माने साहित्यकारों के में अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी,स्कूल प्रबंधन ने संस्कारित तरीके से सभी साहियकारों का स्वागत सत्कार किया,

स्वागत गीत और नाट्य से कार्यक्रम की शुरुवात हुई,तत्पश्चात 4 घंटे तक कवि सम्मेलन चला, जहां हिंदी दिवस आधारित रचनाओं ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया,इस भव्य काव्य हवन में साहियकार

सुभदा तामस्कर, सुधा देवांगन,आशा मेहर,अजय पटनायक मयंक,तेजराम नायक,गुलशन खम्हारि,हरेंद्र डनसेना,सुखदेव राठिया,पुष्पा पटनायक,और धनेश्वरी देवांगन ने अपनी आहुति दी।

कार्यक्रम के अंत में रूप सज्जा प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही स्कूल प्राचार्य कृष्णावतार शर्मा जी ने सभी साहित्यकारों को मां अक्षरा सम्मान से सम्मानित किया तथा,इस पूरे आयोजन में अपनी भूमिका निभाने वाले तथा,आमंत्रित अतिथि और साहित्यकारो का आभार व्यक्त किया ।
हरेंद्र डनसेना व पुष्पा शर्मा जी कार्यक्रम का सफल संचालन किया।


