तहसील तमनार के बुडिया में स्वामी नरेंद्र देव की आतिथ्य में योग समिति बैठक सम्पन्न

तहसील तमनार के ग्राम बुडिया में स्वामी नरेंद्र देव की आतिथ्य में योग समिति बैठक सम्पन्न
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल 19.9.2022 केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम बुडिया में दिनांक 19.9. 2022 सोमवार को हरिद्वार से सन्यासी भाई स्वामी नरेंद्र देव जी के मुख्य आतिथ्य में योग की कक्षाओं,योग आयुर्वेद चिकित्सा एवं घरेलू उपचार,एक्यूप्रेशर सम्बन्धी बैठक आयोजित किया गया।

महिला पतंजलि समिति जिला रायगढ़ अध्यक्ष व राज्य सोशल मीडिया प्रभारी गीतांजलि पटनायक एवं तहसील प्रभारी मंजू पटनायक, जिला संगठन मंत्री दमयंती गजरे, युक्ति प्रभारी राजकुमारी पटेल एवं योग शिक्षिका पुष्पा पटनायक के अलावा सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति रही।

जहां स्वामी नरेंद्र देव जी ने योग की कक्षाओं के बारे में जायजा लेते हुए योग ,आयुर्वेद चिकित्सा एवं घरेलू उपचार के साथ साथ एक्यूप्रेशर की विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया।


