ग्राम भटली मे महिला पतंजलि योग समिति द्वारा स्वामी नरेंद्र देव का भव्य स्वागत,योगाभ्यास कार्यों का किया गया निरीक्षण

ग्राम भटली मे महिला पतंजलि योग समिति द्वारा स्वामी नरेंद्र देव का भव्य स्वागत,योगाभ्यास कार्यों का किया गया निरीक्षण
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेंद्र पटेल 22.9.2022
महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ द्वारा दिनांक 22.9. 2022 को जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में हरिद्वार से पधारे स्वामी नरेंद्र देव जी का ग्राम भटली सरिया मे महिला पतंजलि योग समिति द्वारा स्वागत किया गया।

स्वामी जी ने कई जगह चल रहे योगाभ्यास कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही साथ उनके द्वारा योग के महत्व तथा योग द्वारा असाध्य रोगों का इलाज के बारे में बताया गया।

योग की कक्षाओं के बारे में जायजा लेते हुए योग,आयुर्वेद चिकित्सा एवं घरेलू उपचार के साथ साथ एक्यूप्रेशर की विस्तृत जानकारी दिया गया।

उल्लेखनीय है कि 18 सितंबर को हरिद्वार से पधारे स्वामी नरेंद्र देव जी 19 सितंबर से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा कर योग के विषय में लोगों को जानकारी रहे हैं साथ ही साथ महिला पतंजलि योग समिति के द्वारा दिए जा रहे योग कक्षाओं के कार्य का निरीक्षण भी कर रहे हैं। आज कार्यक्रम में राज्य सोशल मीडिया प्रभारी गीतांजलि पटनायक जिला प्रभारी यज्ञसेनी प्रधान जिला सोशल मीडिया प्रभारी नीलावती डनसेना योग शिक्षक रमेश डनसेना सुरेश प्रधान एवं ग्राम के समस्त योगनिष्ठ भाई-बहन उपस्थित रहे।


