तमनार
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सेवा सप्ताह पर आंगनबाड़ी केंद्र तमनार में किया गया फल वितरण

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सेवा सप्ताह पर आंगनबाड़ी केंद्र तमनार में किया गया फल वितरण
तमनार 1.10.2022 भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षा शालिनी राजपूत के आदेशानुसार जिला प्रभारी नंदनी रजवाड़े जी सह प्रभारी ज्योति पांडे जी जिला अध्यक्ष केराबाई मनहर जी संगठन प्रभारी शीला तिवारी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला महामंत्री गीतांजलि पटनायक के कुशल नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह पखवाड़े के तहत आंगनबाड़ी क्रमांक 1 ,आंगनबाड़ी साहू पारा क्रमांक 8 में जाकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा फल का वितरण किया गया

इस अवसर पर जिला महामंत्री गीतांजलि पटनायक द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री अपना जन्म दिवस को आंगनबाड़ी के बच्चे ,जल संरक्षण ,सफाई अभियान, स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से मनाना चाहते हैं इसलिए भाजपा महिला मोर्चा तमनार ने आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को फल वितरण करते हुए जल के महत्व जल प्रदूषण जल संरक्षण साथ में बच्चों के स्वास्थ्य पर चर्चा विभिन्न प्रकार के रोगों के बारे में संक्षिप्त जानकारी पौष्टिक खानपान आदि पर चर्चा करते हुए एक आंगनबाड़ी को गोद लेने की बात कही,इस कार्यक्रम में दमयंती गजरे, संतोष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गायत्री,श्यामा ओराम, गीताबारिक, पुष्पा श्रीवास की गरिमामय उपस्थिति रही।


