लैलूंगा विधायक सिदार जी की मुख्य आतिथ्य में बनेकेला में गोधन न्याय योजना का शुभारम्भ

लैलूंगा विधायक सिदार जी की मुख्य आतिथ्य में बनेकेला में गोधन न्याय योजना का शुभारम्भ

विधायक सिदार के हाथों गौठान के चरवाहों ने छाता और कपड़े पाकर गदगद हुए..
लैलूँगा @ संदेशा 21.7.2020
छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण गोधन न्याय योजना का आज ग्राम बनेकेला में माननीय विधायक चक्रधर सिह सिदार के हाथों हुआ शुभारंभ कार्यक्रम के शुरुआत में माननीय अतिथियों के हाथों से कृषि उपकरणों का पूजन किया गया उसके उपरांत गोठान में गायों को समस्त अतिथियों द्वारा चरा खिलाया गया फिर गोठान में समस्त अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया फिर उद्यान विभाग द्वारा 10 किसानों को किट वितरित किया गया।गौठान के चरवाहों को विधायक चक्रधर सिह सिदार के द्वारा छाता और कपड़े भेंट स्वरूप दिया गया।अपने उद्बोधन में विद्यायक चक्रधर सिह सिदार ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री एक गाँव के रहने वाले किसान के पुत्र है जो हमारे ग्रामीण क्षेत्रो के बारे में भली भांति जानते है उनकी सोच है कि अगर ग्रामीण क्षेत्रो में रोजगार की सही व्यवस्था रहेगी तो हमरा प्रदेश तेजी से विकास करेगा पूरे देश मे हमारा प्रदेश ही एकलौता प्रदेश है जो गोबर खरीद रहा है।गोबर की उपयोगिता बताने की जरूरत नही है इसकी उपयोगिता को सभी भलीभांति जानते है जैविक खाद द्वारा उपज की कीमत दोगुनी चौगुनी है।हमारी भूपेश सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान जो वादा किया था उसे पूरा करती जा रही है।बचे हुए वादों को भी अति शीघ्र पूरा करेगी।

कार्यक्रम को जनपद पँचायत सदस्य मनोज अग्रवाल,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ओम सागर पटेल,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ठण्डाराम बेहरा,जनपद पंचायत की अध्यक्षा किरण पैंकरा,जिला पँचायत सदस्या श्रीमती यशोमति सिदार ने भी सम्बोधित किया कार्यक्रम की विवरण जनपद पँचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भजन साय पैंकरा द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष लखन सारथी, मदन मित्तल,राजेन्द्र वैष्णव, रुक राम सिदार, नरसिंग सिदार मनोज सतपथी,श्रीमती उमिला कुजूर,श्रीमती शान्ता भगत, महेंद्र सिदार ,आदित्य बाजपेयी, सुरेश डगला,जितेंद्र ठाकुर ,ममता साहू,गीता पैंकरा,वीरेंद्र साह, प्रमोद प्रधान,खगेश्वर प्रधान,बाबूलाल बंजारे,शहीद खान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन उद्यान अधीक्षक जे एस तोमर द्वारा किया गया।


