तमनार ब्लॉक के 24 संकुल केंद्र में जाति प्रमाण पत्र बनाने किया गया विशेष शिविर आयोजित

तमनार ब्लॉक के 24 संकुल केंद्र में जाति प्रमाण पत्र बनाने किया गया विशेष शिविर आयोजित
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 2.11.2022
जिला शासन के निर्देशानुसार तमनार विकासखंड के सभी संकुल में अध्ययनरत बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 2 नवंबर 2022 को किया गया lअनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा रोहित सिंह के मार्गदर्शन में तमनार तहसीलदार अनुज कुमार पटेल ,नायाब तहसीलदार तृप्ति चंद्राकर,विकास खंड शिक्षा अधिकारी फागू लाल सिदार के कुशल नेतृत्व में जाति प्रमाण पत्र बनाने का विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
राजस्व तहसील के पटवारी व शिक्षा विभाग के सहयोग से संकुल शिक्षक ,सरपंच सचिव,कोटवार एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाने में सराहनीय योगदान से तमनार तहसील के 24 संकुल केन्द्रों में 75 प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र बनाया गया।शेष बचे 25 प्रतिशत को 7 नवम्बर को शिविर लगाकर बनाया जाएगा।
ज्ञात हो कि राज्य शासन की विशेष योजना के तहत अध्ययनरत विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र बनाए जाना है।


