युवा कांग्रेस ने तमनार में बीजेपी के सहप्रभारी नितीन नवीन के विवादित बयान को लेकर किया पुतला दहन

युवा कांग्रेस ने तमनार में बीजेपी के सहप्रभारी नितीन नवीन के विवादित बयान को लेकर किया पुतला दहनतमनार @संदेशा 24
लैलूंगा विधान सभा क्षेत्र के तमनार ब्लॉक में युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रूपेश पटेल के नेतृत्व में 3 नवम्बर को राम मंदिर चौक के पास तमनार में बीजेपी छत्तीसगढ़ के सहप्रभारी नितीन नवीन के विवादित बयान को लेकर पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस ने कहाकि “छत्तीसगढ़ महतारी” की अस्मिता पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नही करेगी।
बीजेपी के छत्तीसगढ़ सहप्रभारी नितिन नवीन राजधानी रायपुर पहुंचते ही नितिन नवीन ने बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगाने से क्या होगा? हम छत्तीसगढ़ियावाद की बात नहीं करते, हम भारतीयतावाद की बात करते हैं। यह घ्रणित बयान भाजपा की ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है,औऱ हम इसका पुरज़ोर विरोध करते है और इसी को लेकर युवा कांग्रेस ने बीजेपी के सहप्रभारी नितिन नवीन क लैलूंगा विधान क्षेत्र के तमनार ब्लॉक में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया ।

