महिला मोर्चा तमनार रायगढ़ जिले से हजारो महिलाओं का महतारी हुंकार रैली में शामिल होने पर पूर्व विधायक सुनीति राठिया ने जताया आभार

महिला मोर्चा तमनार रायगढ़ जिले से हजारो महिलाओं का महतारी हुंकार रैली में शामिल होने पर पूर्व विधायक सुनीति राठिया ने जताया आभार
तमनार @ संदेशा24 @ दुलेन्द्र पटेल 12.11.2022
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के आदेशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो, पूर्व विधायक सुनीति राठिया,ज़िला प्रभारी नंदिनी रजवाड़े, सह प्रभारी ज्योति पांडेय, ज़िला अध्यक्ष केराबाई मनहर, संगठन प्रभारी शीला तिवारी के मार्गदर्शन में प्रदेश कार्य समिति सदस्य व ज़िला महामंत्री गीतांजलि पटनायक के कुशल नेतृत्व में महतारी हुंकार रैली बिलासपुर हेतु भाजपा महिला मोर्चा मण्डल रोडोपाली व तमनार संबलपुरी सहित रायगढ़ जिले के हजारो महिलाओं द्वारा महतारी हुंकार रैली में शामिल होने पर पूर्व विधायक सुनीति राठिया ने धन्यवाद ज्ञापित करते आभार जताया है।

प्रदेश कार्य समिति सदस्य व ज़िला महामंत्री गीतांजलि पटनायक ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा मण्डल रोडोपाली व तमनार सहित सभी मण्डल रायगढ़ जिले से हजारों की संख्या में महतारी हुंकार रैली बिलासपुर में शामिल हुए। कांग्रेस सरकार के वादा-ख़िलाफ़ी के विरोध में हुंकार भरें।कांग्रेस ने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया,छत्तीसगढ़ में शराबबंदी नही किया गया, महिला स्व सहायता समूहों का कर्ज माफ नहीं किया। रेडी टू ईट में महिलाओं से रोजगार छीना।प्रदेश की महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने भाजपा महिला मोर्चा सरकार के खिलाफ सड़क पर शंखनाद कर रहा है।

पूर्व विधायक सुनीति राठिया,प्रदेश कार्य समिति सदस्य व जिला महामंत्री गीतांजलि पटनायक तमनार मण्डल अध्यक्ष गीता बारिक, उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, प्रभारी सुचित्रा राजपूत मण्डल मंत्री, संतोषी श्रीवास मण्डल सदस्य कल्पना कुम्भहकार, सुभद्रा साव,जमुना बेहरा जानकी राठिया, सावित्री साव कान्ति गुप्ता ममता यादव रैवारी गुप्ता कमला पटेल उमा सिंह सुभद्रा राठिया मालती सोनी हीरावती राठिया उत्तरा यादव राजकुमारी गुप्ता जमुना यादव गुरवारी राठिया भगवती पटेल महिला मोर्चा मंत्री धनमति राठिया कमला राठिया प्रीया राठिया रजनी राठिया विलासिनी धोबा पुष्पा धोबा गजमति यादव रेवति राठिया पदमा बेहरा जमुना बेहरा सुकांति बेहरा अन्य महिलाओ की उपस्थिति रही।


