तमनार में पुलिस विभाग द्वारा किया गया बाल सुरक्षा सप्ताह आयोजन

तमनार में पुलिस विभाग द्वारा किया गया बाल सुरक्षा सप्ताह आयोजन
तमनार @संदेशा 24@ दुलेन्द्र पटेल 16.11.2022
पुलिस मुख्यालय के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीना के निर्देशन में 14 नवम्बर से 20 नवंबर तक बाल सुरक्षा सप्ताह ‘‘ना डरबो ना सहबो के तहत् एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जीपी बंजारे के नेतृत्व में दिनांक 14 नवंबर से बाल सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

बोर्ड परीक्षाओं में प्रवीण्य सूची में आये बच्चों , साहसी बच्चों एवं 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के जिला , राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खेल स्पर्धाओं में सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों का सम्मान । गुड टच – बैड टच , पोक्सो एक्ट के प्रावधान , साईबर सुरक्षा , जेजे एक्ट , मानव तस्करी , नशा के दुष्प्रभाव, बाल विवाह , बाल श्रम , स्वच्छता , पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना,पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी,पौष्टिक आहार , खेलकूद , निबंध , कविता , रंगोली प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाना है


