निगम परिसर रायगढ़ में अब मिलेगी छत्तीसगढ़ी व्यंजन

निगम परिसर रायगढ़ में अब मिलेगी छत्तीसगढ़ी व्यंजन
संगम क्षेत्र स्तरीय संघ द्वारा खोला गया गढ़कलेवा

रायगढ़ संदेशा @ अश्वनी मालाकार 21.7.2020
रायगढ़ नगर निगम परिसर में गढ़ कलेवा छत्तीसगढ़ी व्यंजनो की दुकान स्व सहायता समूह द्वारा खोला गया जिसका शुभारंभ आज दोपहर महापौर सभापति आयुक्त एमआईसी सदस्य पार्षद एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुई।ज्ञात हो कि दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व सहायता समूह को आर्थिक रूप से मजबूती हेतु ऐसे गतिविधियों में जोड़े जाने हेतु संगम क्षेत्र स्तरीय संघ के द्वारा आज दिनांक 21 जुलाई को नगर निगम परिसर में महापौर जानकी काट्जू ,आशुतोष पांडे सभापति जयंत ठेठवार पूर्व सभापति सलीम नियरिया द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया जहां जनप्रतिनिधि एवं निगम के टीम तथा स्व सहायता समूह की उपस्थिति में दुकान का शुभारंभ हुआ।इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़े जाना है।
गढ़ कलेवा को संगम क्षेत्र स्तरीय संघ के द्वारा खोला है जिसके अध्यक्ष रुतमेरी कुजुर हैं।


कार्यक्रम में एम आई सी सदस्य कमल पटेल रत्थू जायसवाल संजय देवांगन पिंकी विमल यादव संजना शर्मा गौतम महापात्र नगर अध्यक्ष शाखा यादव अमृत काटजू प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष शेख ताजीम एवं मिशन मैनेजर केदार पटेल सोनाली ,मनोरमा, सरिता सामुदायिक संगठन,विशाल स्वर्णकार ऑपरेटर, सुबोध चौहान एवं संगम एरिया लेवल फेडरेशन के समस्त सदस्य मौजूद थे।

