एनटीपीसी तलाईपाली -लारा की कोल परिवहन मालगाड़ी शुभारम्भ ,कसडोल में पूजा अर्चना व गाजे बाजे के साथ किया गया स्वागत

एनटीपीसी तलाईपाली -लारा की कोल परिवहन मालगाड़ी शुभारम्भ
,कसडोल में पूजा अर्चना व गाजे बाजे के साथ किया गया स्वागत
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार घरघोड़ा रायगढ़ जिले में एनटीपीसी द्वारा नवनिर्मित तलाईपाली से लारा तक 65 किमी लम्बी रेल लाइन में कोल परिवहन हेतु मालगाड़ी शुभारम्भ 21 नवम्बर 2022 को किया गया। एमजीआर कक्ष क्र 2 कसडोल में सैकड़ो ग्रामीणजनों द्वारा गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया।

ग्रामीणों ने रेलगाड़ी व चालक को पुष्प वर्षाकर पण्डित भवानी शंकर व एनटीपीसी प्रबन्धन अधिकारी कन्हैया दास,स्थानीय जनप्रतिनिधियों जतिन्द्र साव,सरपंच उमावती राठिया,ललित राठिया अन्य ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा व घटेश्वरी माँ की जयकारा लगाए। अतिथियों द्वारा एमजीआर 2 से मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

एनटीपीसी प्रबन्धन द्वारा समस्त आगंतुको को मिठाईयां खिलाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि एनटीपीसी द्वारा नवनिर्मित रेल लाईन में कोयला परिवहन हेतु मालगाड़ी की शुरुआत हुई है। भारत सरकार व एनटीपीसी के सहयोग से यात्री रेलगाड़ी भी चलाने मांग की जा रही है

जिससे हमें जिला राज्य एवं देश में आवागमन की सुविधा होंगी। पहली बार रेलगाड़ी देखकर ग्रामीणजन गदगद नजर आए।एनटीपीसी तलाईपाली क्षेत्रीय महाप्रबंधक कन्हैया दास,भाजपा मंडल अध्यक्ष जतिन्द्र कुमार साव,गिरिजा शंकर पटेल,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल,विद्याधर साहू,रूपेश साहू,नारायण सुरेंद्र साहू,हरीश,हेमन्त,डिलेश्वर साहू,भूमिकेश,भूषण,भोला राम अन्य गणमान्य नागरिकों एवं सैकड़ो ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।


