काव्य वाटिका में वरिष्ठ साहित्य कार के के तिवारी और प्रमोद दुबे का हुआ सम्मान

काव्य वाटिका में वरिष्ठ साहित्य कार के के तिवारी और प्रमोद दुबे का हुआ सम्मान
तमनार @ संदेशा 24
काव्य वाटिका सम्मान साहित्यिक योगदान का प्रतिमान है जहां साहित्यकारों सम्मानित किया जाता है इस कड़ी में जाने माने साहित्यकार परम आदरणीय प्रोफेसर के के तिवारी जी और रक्षा हास्य व्यंग्य के हस्ताक्षर आदरणीय प्रमोद दुबे जी का सम्मान किया गया l
इंदिरा विहार के सुरम्य वातावरण में सैकड़ों साहित्यकारों के बीच दोनों महारथियों का स्वागत किया l उनके साहित्यिक जीवन परिचय और अनुभवों से प्रेरणा ली l
कविता के पोस्टर का अनावरण के साथ पुष्प हार, साल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह् और प्रशस्ति पत्र से काव्य वाटिका की संस्थापकों ने सम्मान किया l
काव्य वाटिका की संसथापिका आशा मेहर ‘किरण’ और सुधा देवांगन ‘सुचि’ जी ने बताया प्रति माह रायगढ़ के एक साहित्यकार का सम्मान किया जाता है, जिससे युवा साहित्यकारों को रायगढ़ अंचल के वरिष्ठ साहित्यकारों को जानने समझने और सुनने का मौका मिलता है l
आदरणीय प्रमोद दुबे जी जहाँ हास्य व्यंग्य की रचना सुनाकर लोगों को हंसाया वही आदरणीय प्रोफेसर के के तिवारी जी नें आध्यात्मिक और यथार्थ चित्रण की रचना सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दियाl
इस मौके पर संस्थापक सदस्य मनोज श्रीवास्तव , अजय पटनायक ‘मयंक’, गुलशन खम्हारी ‘प्रदुम्न’ प्रदीप कुमार, अरविंद सोनी, जी के अलावा रायगढ़ के सभी साहित्यकार उपस्थित थे l

