आस्था पब्लिक स्कूल टपरंगा का वार्षिकोत्सव विधायक चक्रधर सिंह सिदार की मुख्य आतिथ्य में भव्य सम्पन्न

आस्था पब्लिक स्कूल टपरंगा का वार्षिकोत्सव विधायक चक्रधर सिंह सिदार की मुख्य आतिथ्य में भव्य सम्पन्न
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 22.12.2022
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के औद्योगिक क्षेत्र ग्राम पंचायत धौंराभांठा के आस्था पब्लिक स्कूल टपरंगा में वार्षिकोत्सव विधायक चक्रधर सिंह सिदार की मुख्य आतिथ्य में धूमधाम हर्षोल्लास से भव्य सम्पन्न हुआ। साथ ही कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया।

सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर अतिथियों एवं विशिष्ट गणमान्य नागरिकों का पुष्पहार से स्वागत सत्कार किया गया।
कार्यक्रम को दिशा देने के लिए रायगढ़ जिले के उभरते कविबंधु पुरूषोत्तम ठेठवार गीतकार,तेजराम नायक श्रृंगार रस,अजय पटनायक गीतकार,गुलशन खम्हारी ओज,जगबंधु राम यादव ओज,सुकदेव राठिया हास्य,कु. नेहा ठेठवार ओज,केशिका साहू श्रृंगार के कवियों ने मंच अपने अपने विधाओं के माध्यम से कार्यक्रम में सभी लोगों को आनंदित किया।

कार्यक्रम में आस्था पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा हिंदी, छत्तीसगढ़ी,उड़िया लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के साथ आस्था स्कूल के सहयोगी स्कूल शहीद वीरनारायण विद्यालय गोढ़ी सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल कुंजेमुरा,प्राथमिक शाला टपरंगा,माध्यमिक शाला धौंराभांठा के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति से अतिथि गण व पालक मंत्रमुग्ध हुए। मुख्य अतिथि विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने आस्था पब्लिक स्कूल द्वारा बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से अच्छी शिक्षा के बेहतर प्रयास हेतु साधुवाद देते भव्य वार्षिकोत्सव आयोजन की बधाई दिया साथ ही स्कूल की सर्वांगीण विकास हेतु यथासहयोग करने बात कही गई।

वार्षिकोत्सव का कुशल मंच संचालन शिक्षक कार्तिक राम चौहान व कवि सम्मेलन का कुशल संचालन शिक्षक कवि तेजराम नायक द्वारा किया गया। मुरलीधर नायक द्वारा अतिथियों व पालकगणो की गरिमामयी उपस्थिति हेतु आभार व्यक्त कर समापन का घोषणा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चक्रधर सिंह सिदार विधायक लैलूंगा,सुरेन्द्र सिंह सिदार लघुवनोपज संघ जिला अध्यक्ष,सी.एस. चतुर्वेदी एच.आर.हेड डीसीपीपी,बिहारी लाल पटेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष,विनोद दास बाबा उपध्यक्ष, एस.आर.डनसेना प्राचार्य हाय.से.स्कूल धौंराभांठा,ओमप्रकाश बेहरा विधायक प्रतिनिधी,हेमसागर सिदार सरपंच धौंराभांठा, बनमाली प्रसाद सिदार गुरूजी, एस.पी.गुप्ता शिक्षक,टीकेश्वर पटेल शिक्षक,संतोषानंद महाराज,अजम्बर सिदार,जयपाल भगत सरपंच कुंजेमुरा,दीलिप भगत व अन्य गणमान्य नागरिको की उपस्थिति रही।कार्यक्रम को सफल बनाने आस्था पब्लिक स्कूल के संचालक मुरलीधर नायक व शिक्षक शिक्षिकाओ में सकुंतला नायक संस्था प्रमुख,प्रतिभा टोप्पो,कु.नेहा सिंह,मंजू प्रधान,कु. गायत्री धुर्वा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कूल के सभी बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से अच्छी शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।


