अंतर्राज्यीय क्रिकेट स्पर्धा करण कप 2022-23 का तमनार में भव्य शुभारंभ

अंतर्राज्यीय क्रिकेट स्पर्धा करण कप 2022-23 का तमनार में भव्य शुभारंभ
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 25.12.2022
सर्वोदय नवयुवक मण्डल तमनार द्वारा आयोजित अंतर्राज्यीय क्रिकेट स्पर्धा करण कप 2022-23 का भव्य शुभारम्भ 25 दिसम्बर सुशासन दिवस क्रिसमस पर्व किया गया। फायनल मैच समापन 1 जनवरी 2023 नव वर्ष के शुभ अवसर पर
किया जायेगा।

प्रतियोगिता में स्थानीय तमनार,रायगढ़,बिलासपुर के साथ ओडिसा,झारखण्ड,मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र की 40 टीम शामिल होंगे। हाई स्कूल मैदान के चारो ओर रंग रोगन व झंडा से सुसज्जित कर मंच व दर्शक दीर्घा विजय गैलरी को राज टेंट हाउस द्वारा भव्य सजाया संवारा गया है। सर्वप्रथम श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना कर गेंद बल्ला स्टम्प का पूजा अर्चना किया गया। खिलाड़ियों से परिचय के बाद टॉस किया गया। शुभारंभ मैच तमनार विरुद्ध पूंजीपथरा खेला गया पूंजीपथरा ने निर्धारित 10 ओवर में 69 रन बनाए तमनार की टीम ने 6 वें ओवर में ही 8 विकेट से मैच जीत लिया।

स्पर्धा में प्रथम पुरुस्कार ₹1,21,000 व करण कप द्वितीय पुरुस्कार ₹61,000 व करण कप तृतीय पुरुस्कार ₹11000 करण कप,मेन ऑफ दी सीरीज 5001 व कप एवं प्रत्येक मैच में मेन ऑफ़ दी मैच, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज,सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज,फील्डर ,कीपर को विशेष आकर्षक पुरुस्कार एवं हैट्रिक विकेट,चौके छक्के पर अन्य आकर्षक पुरुस्कार रखा गया है।

थाना प्रभारी जीपी बंजारे ने करण कप का भव्य आयोजन व सभी खिलाडियो को अनुशासित खेल भावना से खेलकर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी गई।उन्होंने हारने वाले टीम को निराश नही होने व जितने वालो को राज्य स्तरीय टीम में खेलने प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि अश्वनी पटनायक ने कहाकि करण कप 14 वां वर्ष भव्य निर्बिघ्न सम्पन्न हो।यहां से खिलाड़ी खेलकर अंचल का नाम रोशन करें। समाज सेवी ने कहाकि सभी खिलाड़ी अनुशासित खिलाड़ी भावना से खेलें और सर्वोदय नवयुवक मंडल सभी मैच निर्बिघ्न सम्पन्न कराएं।

अन्तर्राज्यीय क्रिकेट स्पर्धा करण कप 2022-23 का शुभारम्भ कार्यक्रम में अतिथिगण अश्वनी पटनायक,मुकुन्द मुरारी पटनायक, गोकुलनन्द पटनायक, जी.पी. बंजारे थाना प्रभारी तमनार, डॉ. डी. एस. पैंकरा बीएमओ,टीआई कृष्णकांत सिंह,चित्रसेन पटनायक,जय पटनायक, केशव देवता अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में शुभारंभ की गई।

करण कप कार्यक्रम संचालक विनायक पटनायक,संयोजक राज पटनायक,संरक्षक अदैत अपूर्व करण,खेल प्रमुख विनय बोहिदार,अजय दास,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल एवं अंपायर पैनल मनोज बोहिदार,जमीर हुसैन,विनोद बोहिदार,उमेन्द्र देवता ,पिच मैदान,कमेंट्री पैनल,खान पान पैनल अन्य सदस्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।


