जिंदल पावर तमनार की क्वालिटी सर्किल टीम औरंगाबाद रवाना

जिंदल पावर तमनार की क्वालिटी सर्किल टीम औरंगाबाद रवाना
तमनार @ संदेशा 24
जिंदल पावर तमनार की क्वालिटी सर्किल टीम नित नए आयाम गढ़ती जा रही है,विगत दिनों इंटरनेशनल कन्वेंशन इंडोनेशिया में जिंदल का परचम लहराने के बाद आज जिंदल पावर की तीन टीम क्वाडीनेटर अख्तर खान के अगुवाई में नेशनल कन्वेंशन के लिए औरंगाबाद ,महाराष्ट्र रवाना हो चुकी है

, जहां क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया के संयोजन में MGM UNIVERSITY औरंगाबाद के मेजबानी में 36 वां नेशनल कन्वेंशन 27 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच आयोजित की जा रही है, इस कन्वेमशन में देश भर के दस हजार से अधिक क्वालिटी सर्किल टीम के प्रतिभागी प्रतिभागिता कर रहें हैं,जहां जिंदल पावर से पुष्पक साहा,अजय पटनायक मिनकेतन नायक, जयराम गुड़िया,मकरध्वज राठिया,मनोज मिश्रा,मुकेश निषाद,गणेश महाराणा,कृष्णा राठिया,अमरेश जेना,जनता बेहरा,प्रभुदत्त बक्शी ,संतोष यादव,विनोद पुथाल,हरकेश्वर चौधरी,यार सिंह सिदार भी जिंदल पावर तमनार का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी अपनी प्रस्तुति देंगे,टीम के अच्छी प्रस्तुति के लिए प्लांट प्रमुख सी एन सिंह,गजेंद्र रावत,प्रतीक बोस,अशोक सिंह, एस के पाल,ने शुभकामनाये दी।


