तमनार कॉलेज व आईटीआई में एबीवीपी द्वारा पौधरोपण कर मनाई गई हरियाली पर्व

तमनार कॉलेज व आईटीआई में एबीवीपी द्वारा पौधरोपण कर मनाई गई हरियाली पर्व
तमनार @ दुलेंद्र पटेल 21.7.2020
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रहित और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते हुए समाज को जागरूक करने का कार्य भी करता रहता है इसी के अनुरूप समाज को प्रकृति के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यार्थी परिषद तमनार ने छत्तीसगढ़ के सबसे पहले मनाए जाने वाले मुख्य हरियाली त्यौहार के दिन नगर के शास. महाविद्यालय और औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में वृक्षारोपण कर हरियाली त्यौहार मनाया।
और प्रकृति को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आम जनों से अपील किया कि वे भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें ओर उसकी रछा भी करे। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जतिन साव , श्री विनायक पटनायक, श्री दीपक पटनायक उपस्थित रहे, तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता घनश्याम दास वैष्णव, अनुज गुप्ता-भाग संयोजक, हरीश चौहान-सह भाग संयोजक, लेखराज साहू – नगरअध्यक्ष,कान्हा गुप्ता – नगर मंत्री, शुभम साहू – सह नगर मंत्री,हरीश साहू – सोशल मीडिया प्रमुख,निमेष बेहरा-महाविद्यालय प्रमुख,अभय सिदार जय प्रकाश तिर्की एवं परिषद के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।


