शासकीय महाविद्यालय तमनार का रासेयो सात दिवसीय विशेष शिविर का जांजगीर में भव्य शुभारंभ

शासकीय महाविद्यालय तमनार का रासेयो सात दिवसीय विशेष शिविर का जांजगीर में भव्य शुभारंभ
तमनार @ संदेशा 24
रायगढ़ जिले के केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम पंचायत जांजगीर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से सम्बद्ध तमनार शासकीय महाविद्यालय के तहत ग्रामीण विकास नरवा,गरवा,घुरवा,बारी के लिये युवाओं को जोड़ने के लिए व युवा जागरूकता लाने के प्रयासरत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मां सरस्वती जी की छाया चित्र की पूजा अर्चना किया गया।

कार्यक्रम में मंच संचालन प्रोफेसर कमल यशवंत सिन्हा ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच हेमसागर सिदार,अध्यक्षता बनमाली प्रसाद सिदार सेवानिवृत्त व्याख्याता
विशिष्ट अतिथि कन्हाई पटेल बीडीसी प्रतिनिधि, लुन्द्रु राम खण्डाईत सेवा नि.शिक्षक,शरद कुमार गुप्ता, नरेन्द्र निगानिया समाज सेवी, अनिल कुमार गुप्ता,उमाशंकर गुप्ता रा.स्वयंसे.संघ, चक्रधर यादव सचिव ग्रा.पं.जांजगीर व अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। ।


