रायगढ़ के अमित दुबे कहेंगे वाह भाई वाह,16, व 17 जनवरी को शेमारू टीवी पर होगी प्रसारित

रायगढ़ के अमित दुबे कहेंगे वाह भाई वाह,16, व 17 जनवरी को शेमारू टीवी पर होगी प्रसारिततमनार @ संदेशा 24 काव्य जगत में हास्य के परमाणु बम कहे जाने वाले हास्य कवि अमित दुबे किसी परिचय के मोहताज नही हैं । अमित दुबे अपने हास्य और मंच संचालन के दम पर वर्षों से काव्य जगत सहित सबके दिलों पर राज करते आ रहें है,जिनका होना ही किसी कार्यक्रम की सफलता का हस्ताक्षर होता है,जो अपना जलवा अब शेमारू टीवी पर प्रसारित होने वाला “शो वाह भाई वाह” पर बिखेरेंगे । इसका होस्ट भारत के प्रख्यात कवि आ. शैलेश लोढ़ा जी (सब टीवी प्रसारित तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम) करते हैं । यह कार्यक्रम लगातार दो एपिसोड दिनांक 16, व 17 जनवरी को शेमारू टीवी पर प्रसारित होगा, जहॉं वे देश भर के लोगों को हॅंसाते हुए नजर आएंगे।उनका टीवी शो में जाना रायगढ़ जिले हि नहीं समूचे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है जो निस्संदेह रायगढ़ के साहित्यकारों के लिए प्रकाश स्तंभ साबित होगा ।
ज्ञातव्य हो विगत दिनों उनके साहित्यिक योगदान के लिए कृति कला एवं साहित्यिक परिषद सीपत द्वारा उनको “साहित्य विस्तार सम्मान” से भी सम्मानित किया गया है जिनसे खुश होकर साहित्यकार शरद यादव,आशा मेहर,सुधा देवांगन,अजय पटनायक,तेजराम नायक ,गुलशन खम्हारी,सुखदेव राठिया,कमलेश यादव ,इंदु साहू,नेहा ठेठवार, केशिका साहू,पूर्णिमा चौधरी,गायत्री साहू, एवम रायगढ़ के समस्त साहित्यिक मित्रों ने शुभकामनाएं भेजी हैं ।

