बनाई व गारे में कबड्डी प्रतियोगिता शुभारम्भ,जिला पंचायत सदस्य रोहिणी बसंत राठिया ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

बनाई व गारे में कबड्डी प्रतियोगिता शुभारम्भ,जिला पंचायत सदस्य रोहिणी बसंत राठिया ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
तमनार @संदेशा 24
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम बनाई व गारे में कबड्डी प्रतियोगिता शुभारम्भ किया गया।जिला पंचायत सदस्य रोहिणी बसंत राठिया ने बनाई व जनपद सदस्य जागेश सिंह सिदार ने गारे में सर्वप्रथम कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ का पूजा अर्चना नारियल फोड़कर फीता काटकर किया गया।मकर सक्रांति रथ यात्रा समारोह के अवसर पर खिलाड़ियों कोशुभकामनाएं देते सभी खिलाड़ियों को अनुशासित खेल भावना से खेलने हेतु प्रोत्साहित किया गया।खेल प्रतियोगिताएं क्षेत्र में आयोजित करते रहना चाहिए जिससे क्षेत्र में खेल के प्रति खिलाड़ियों में उत्साह बना रहे।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10 हजार,द्वितीय पुरुस्कार 7 हजार तृतीय पुरुस्कार 5 हजार चतुर्थ पुरुस्कार 3 हजार रुपये, बेस्ट रेडर,केचर एवं अन्य आकर्षक पुरुस्कार रखा गया है। प्रतियोगिता में स्थानीय टीम बनाई,ओराई मुड़ा, गारे,कुंजेमुरा,पडिगांव,देवगंव,बुड़िया, समकेरा,बिजना डोलेसरा, आमगांव,धौराभांठा मुड़ागाँव,बासनपाली कसडोल जोबरो, पाता सहित रायगढ़ जिले के दर्जनो टीम भाग लिया है। बनाई में जिला पंचायत सदस्य रोहिणी बसंत राठिया,सरपंच यशोदा राठिया,देवसिंह,गारे में मुख्य अतिथि जागेश सिंह सिदार,सरपंच पदुम लाल राठिया अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।


