तमनार पुलिस द्वारा निकाली गई हेलमेट जनजागरूकता बाईक रैली

तमनार पुलिस द्वारा निकाली गई हेलमेट जनजागरूकता बाईक रैली
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल
केलो कोयलांचल औद्योगिक क्षेत्र के थाना तमनार में हेलमेट जनजागरूकता अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई।रायगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमान अभिषेक मीना के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तमनार श्री जी पी बंजारे के नेतृत्व में हेलमेट जनजागरूकता बाईक रैली निकाल कर यातायात के नियमों का पालन करने लोगो को जागरूक किया गया।

सड़क सुरक्षा हेलमेट जनजागरूकता हेतु दो दर्जन से अधिक लोग बाइक रैली में शामिल हुए। थाना प्रभारी व तमनार पुलिस ने चौक चौराहों पर दोपहिया चालको से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने आव्हान की गई।जनजागरूकता रैली में तमनार पुलिस,ग्रामीण युवकों ने शामिल होकर थाना तमनार,बस स्टेंड तहसील कार्यालय,अटल चौक, जनपद कार्यालय,सलिहाभांठा होते जगन्नाथ मंदिर तमनार बस्ती में बाइक रैली निकाली गई।


