श्री कृष्ण अघरिया धाम पैता हेतु पत्थलगांव क्षेत्र में बैठक संपन्न

श्री कृष्ण अघरिया धाम पैता हेतु पत्थलगांव क्षेत्र में बैठक संपन्न
तमनार @ संदेशा 24
अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र पत्थलगांव के गणमान्य आत्मीय जनों, ग्राम अध्यक्षों, परिक्षेत्र अध्यक्षों व क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की एक पूर्व नियोजित बैठक आज दिनांक 15 जनवरी 2023 को मैरिज गार्डन पत्थलगांव में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री बलराम नायक एवं केंद्रीय प्रवक्ता श्री दिनेश कुमार चौधरी के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम समाज के आराध्य देव भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात पर्यवेक्षक श्री चौधरी जी द्वारा अघरिया धाम पैता के निर्माण प्रक्रिया एवं केंद्रीय समिति द्वारा अपेक्षित दान राशि की जानकारी दी गई ।

सर्वसम्मति से उपस्थित सभी आत्मीय जनों ने इस हेतु खुले मन से सहयोग राशि देने हेतु प्रस्ताव पारित किया साथ ही अघरिया धाम का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं दान संकलन हेतु परिक्षेत्र स्तरीय समितियों का गठन किया गया।
बैठक में बलदेव नायक अध्यक्ष, देव कुमार पटेल ,मनोहर पटेल ,कृष्ण कुमार चौधरी,सुदामा पटेल, मुरलीधर नायक ,नंदलाल पटेल ,कनक राम पटेल ,भरत राम पटेल ,बोध राम पटेल ,सुरेश कुमार पटेल ,लक्ष्मी प्रसाद पटेल, विजय कुमार पटेल व अन्य आत्मीय जनों की उपस्थिति रही।


