सांसद गोमती साय ने मकर संक्रांति मेला मौहापाली में नाटक पार्टियों को किया सम्मानित,सैकड़ों लोगो ने थामा भाजपा का दामन

सांसद गोमती साय ने मकर संक्रांति मेला मौहापाली में नाटक पार्टियों को किया सम्मानित,सैकड़ों लोगो ने थामा भाजपा का दामन
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल
रायगढ़ जिले के केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तमनार के ग्राम मौहापाली में 75 वां वर्ष मकर संक्रांति मेला में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय शामिल होकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र की जनता के सुख समृद्धि चहुमुंखी विकास की मंगल कामनाएं की गई।

नाटक प्रतियोगिता में प्रथम छर्राटाँगर द्वितीय झिंगोल,तृतीय पुसल्दा एवं खेलकूद,रंगोली में नगद राशि से पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी व सांसद गोमती साय से प्रभावित होकर 110 युवा वरिष्टगण भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर भगवा गमछा ओढाकर अभिनन्दन किया गया।

सांसद गोमती साय ने कहाकि केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य ग्राम मौहापाली में 75 वां वर्ष मकर संक्रांति महोत्सव निर्विघ्न आयोजन बहुत गौरव है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी लोक संस्कृति,कला धर्म परंपरा का संरक्षण, संवर्धन आवश्यक है। आदिवासी भाई बहनों जमीन से जुड़ी व मिट्टी की सुगंध व संस्कृति से सराबोर लोक कला को जीवित रखना हमारी जवाबदारी है। लोक कला व संस्कृति में अपनत्व की भावना रहती है। यह हमारे जीवन से जुड़ी हुई है।बच्चे युवा पश्चिमी प्रभाव के चलते लोक संस्कृति पर असर पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को धर्मांतरण मतांतरण हो रहा है।आदिवासी भाई बहनों अपनी सनातन धर्म मे रहकर शासन की योजनाओं का लाभ उठावें।डी लिस्टिंग से धर्मातरण करने वाले बैचेन विचलित हैं। आयोजन समिति द्वारा कर्मा नृत्य गाजे बाजे पुष्पहार से स्वागत सत्कार हेतु धन्यवाद देकर मकर संक्रांति महोत्सव की शुभकामनाएं देते आहाता निर्माण हेतु 5 लाख रुपए राशि प्रदान करने घोषणा किया गया।

रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय, पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया,पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया,सतीश चंद्र बेहरा,बंशीधर चौधरी,जतिन्द्र साव,गोकुलानन्द पटनायक,रमेश बेहरा,जागेश सिंह सिदार,सहोद्रा राठिया,चक्रधर राठिया,गोपाल पटेल,जागेश्वर निषाद,अरुण राय,गिरधारी साहू,पद्मा निषाद,महेश भोय,संतोष यादव,सुको श्याम राठिया, अमर साय, प्रेम साय,गिरधारी,खुशी राम साहू अन्य गणमान्य नागरिक सैकड़ों ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।


