अघरिया समाज क्षेत्र घरघोडा के सामुदायिक भवन हेतु बैहामुड़ा में विधायक लालजीत सिंह ने किया भूमि पूजन

अघरिया समाज क्षेत्र घरघोडा के सामुदायिक भवन हेतु बैहामुड़ा में विधायक लालजीत सिंह ने किया भूमि पूजन
घरघोडा @ संदेशा 24
भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र घरघोडा के ग्राम पंचायत बैहामुड़ा में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम विधायक लालजीत सिंह राठिया जी के मुख्य अतिथि किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक लालजीत सिंह राठिया को अघरिया समाज के अध्यक्ष नरेश पटेल महेश पटेल सरोजनी डमरू पटेल दामोदर चौधरी समाज के अन्य लोगो ने फूलमाला पहनाकर हार्दिक स्वागत किया । भूमि पूजन में पंडित के मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से वरिष्ठजनों के साथ मिलकर भूमि पूजन का कार्य सम्पन्न किया ।

भुमि पूजन पश्चात विधायक ने श्री कृष्ण भगवान के कान्हा अवतार में पुष्प अर्पित का आशीर्वाद लिया । विधायक ने मंच को संबोधित करते हुए भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा किया जिसके लिए अघरिया समाज के लोगो ने विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

बता दे विधायक लालजीत सिंह भवन निर्माण के लिए पहल करते हुए प्रयास व अनुशंसा से भवन निर्माण के लिए 10 लाख पिछड़ा वर्ग निधि से दिलाया गया है। कार्यक्रम में शिव शर्मा नागेंद ठाकुर अनिता महंत शिव महंत अघरिया समाज ब्लॉक अध्यक्ष नरेश पटेल , गयाराम पटेल, मिनकेतन पटेल कोषाध्यक्ष महेश पटेल, बेनुधर पटेल गणेश पटेल सुनिल पटेल पंचराम पटेल, सुरेश पटेल ठंडाराम पटेल दामोदर पटेल , उदय पटेल महेश पटेल अशोक पटेल, गजानंद पटेल , सरपंच नृपत सिंह राठिया पूर्व सरपंच मोहित राठिया मथुरा राठिया ग्रामवासी शामिल हुए ।


