तमनार में जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन-सम्मान सह कवि सम्मेलन हेतु की गई तैयारी बैठक

तमनार में जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन-सम्मान सह कवि सम्मेलन हेतु की गई तैयारी बैठक
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 21.1.2023
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन,रायपुर जिला इकाई रायगढ़ का पत्रकार सम्मेलन- सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन हेतु आवश्यक तैयारी बैठक मंगलम भवन के सामने गायत्री मन्दिर तमनार में दिनाँक 21.1.2023 शनिवार को रखा गया।

बैठक में आमंत्रण,अतिथियों का स्वागत सत्कार एवं स्वल्पाहार स्वरुचिभोज,पत्रकारों की सुरक्षा मांग,सम्मान व कवि सम्मेलन सम्बन्ध में विभिन्न व्यवस्थाओ सम्बन्ध में चर्चा परिचर्चा किया गया।
जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन-सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन दिनांक 23.01.2023, सोमवार प्रातः 10 बजे से संध्या 5 बजे तक सम्पन्न होगी। मुख्य अतिथि चक्रधर सिंह सिदार विधायक लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र ,प्रमुख अतिथि सत्यानंद राठिया पूर्व मंत्री छ.ग.अध्यक्षता अमित गौतम प्रदेश अध्यक्ष छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन,अति विशिष्ट अतिथि अविनाश मिश्रा जी आई.ए.एस. मु.का.अ. जिला पंचायत रायगढ़,रोहित सिंह अनु.वि.अधिकारी घरघोड़ा, दीपक मिश्रा एस.डी.ओ.पी. धरमजयगढ,

विशिष्ट अतिथि बिहारी लाल पटेल अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस तमनार,जतिन्द्र कुमार साव अध्यक्ष, भा.ज.पा. मंडल तमनार ,अश्वनी पटनायक,वरिष्ठ समाजसेवी, बंशीधर चौधरी अध्यक्ष, भा.ज.पा. मंडल रोड़ोपाली, जी.पी. बंजारे थाना प्रभारी तमनार,हर्षवर्धन सिंह बैस थाना प्रभारी घरघोड़ा जीतेन्द्र एसैया थाना प्रभारी पूंजीपथरा अन्य अतिथियो एवं कवि सम्मेलन में बंशीधर मिश्रा हास्य अकलतरा,अमित दुबे हास्य झारसुगड़ा,शरद यादव हास्य सीपत,सुकदेव पटनायक गजल तमनार,अजय पटनायक गीत डोलेसरा,तेजराम नायक श्रृंगार आमगांव,गुलशन खम्हारी ओज रायगढ़ केशिका साहू गीत रायगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगी।
बैठक में प्रतापनारायण बेहरा,दुलेन्द्र कुमार पटेल,चन्द्रशेखर दास वैष्णव,राजेश गुप्ता,वीरेंद्र साहू,अशोक सारथी,ओंकारेश्वर दास,नरेश राठिया,सुनील बेहरा,देवचरण भगत अन्य पत्रकार गणों की उपस्थिति रही।

