शौर्य दिवस पर भाजयुमो तमनार द्वारा चलो हमारे साथ चलो के तहत निकाली गई साइकिल रैली

शौर्य दिवस पर भाजयुमो तमनार द्वारा चलो हमारे साथ चलो के तहत निकाली गई साइकिल रैली
तमनार @ संदेशा 24
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर सुभाष चंद्र बोस की जयंती शौर्य दिवस पर “चलो हमारे, साथ चलो’ कार्यक्रम अन्तर्गत परिवर्तन सायकल रैली का आयोजन किया गया।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक की उपस्थिति में भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष पितेश बेहरा के अगुवाई में तमनार मण्डल के महलोई से फिटिंगपारा,कुधरीपारा,बाजारपारा,महंतपारा,पटनायक पारा बस्ती होते बस स्टैंड बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक तक परिवर्तन साइकिल रैली निकाली गई।
भाजयुमो मंडल तमनार के कार्यकर्ताओं ने रैली के माध्यम से प्रदेश के वर्तमान भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को बदलने के लिए नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार और नाकामी पर नारेबाजी किया। साइकिल रैली के शुभारंभ में पुर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया, जतिन्द्र साव,बंशीधर चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत,दीपक पटनायक प्रदेश सदस्य,जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक एवं पितेश बेहरा महामंत्री द्वय दीपक पटेल,संजय टोप्पो,अन्य पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही


