केलो बनांचल तमनार में चहुँओर सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया गणतंत्र पर्व

केलो बनांचल तमनार में चहुँओर सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया गणतंत्र पर्व
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 27.1.2023
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार में 74 वें गणतंत्र दिवस सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया। क्षेत्रवासियो सहित देश वासियो को 26 जनवरी 74 गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई।
सभी शैक्षणिक संस्थाओ,शासकीय कार्यालय,गैर शासकीय, अस्पताल,थाना,पंचायत भवन अन्य प्रतिष्ठानों में अधिकारी कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा सादगीपूर्ण माहौल में झंडा फहराया गया। कोरोना संकट काल लहर के कारण तमनार हाई स्कूल मैदान में सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम नही होने से बच्चे छात्र छात्राएं मायूस हुए।
तहसील कार्यालय व परियोजना कार्यालय में तहसीलदार अनुज कुमार पटेल, डिप्टी कलेक्टर अक्षा गुप्ता,बीईओ कार्यालय में बूढा गौटिया गुप्ता,बीईओ कु मोनिका गुप्ता,एबीईओ यू के सिदार,,प्री पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में,शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तमनार में वृंदावन से पधारे परम् संत श्री हरे कृष्ण दास महाराज जी के आतिथ्य में प्राचार्य आश्रिता कुजूर व

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कुल में शाला विकास समिति अध्यक्ष मुकुन्द मुरारी पटनायक,ग्राम प्रमुख अश्वनी कुमार पटनायक,सरपंच गुलापी सिदार,बीडीसी ममता साव,सीएचसी में ध्वजारोहण बीएमओ डॉ डीएस पैकरा,पुलिस थाना मे टीआई उप निरीक्षक जीपी बंजारे ,पंचायत भवन में सरपंच गुलापी सिदार,जनपद कार्यालय में ध्वजारोहण सविता कमल राठिया, बुढा गौटिया गुप्ता,ममता साव,सीईओ एस के मरकाम,

फारेस्ट आफिस में वन परिक्षेत्राधिकारी सी आर राठिया ने ध्वजारोहण किया।अन्य शासकीय अर्द्धशासकीय संस्थानों में संस्था प्रमुख जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।


