अभा अघरिया समाज तमनार का श्री कृष्ण अघरिया धाम व वार्षिक सम्मेलन हेतु बैठक ?सभी सामाजिक बन्धुओ में भारी उत्साह सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा – दीनदयाल पटेल

अभा अघरिया समाज तमनार का श्री कृष्ण अघरिया धाम व वार्षिक सम्मेलन हेतु बैठक
?सभी सामाजिक बन्धुओ में भारी उत्साह सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा – दीनदयाल पटेल
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 28.1.2023 अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र तमनार का आवश्यक बैठक श्री कृष्ण अघरिया धाम पैता एवं 50 वॉ वार्षिक सम्मेलन 2023 का आमंत्रण वितरण सम्बन्धी दिनाँक 28.01,2023 शनिवार अघरिया सदन तमनार में केंद्रीय पर्यवेक्षक दीनदयाल पटेल केंद्रीय महासचिव, ओमसागर पटेल अंचल प्रभारी,धनंजय पटेल केंद्रीय सचिव, दिनेश चौधरी केंद्रीय प्रवक्ता, दुलेन्द्र पटेल केंद्रीय मीडिया प्रभारी,केन्द्रीय प्रतिनिधी यादलाल नायक,कामता पटेल के आतिथ्य में वरिष्टगण, क्षेत्रीय,परिक्षेत्र, ग्राम पदाधिकारी एवं क्षेत्र में निवासरत केंद्रीय पदाधिकारी गणों की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना कर अतिथियो का स्वागत सत्कार किया गया।
बैठक में श्री कृष्ण अघरिया धाम पैता में श्री कृष्ण राधा मंदिर नवनिर्माण हेतु दान सहयोग राशि संग्रहण संबंध में चर्चा परिचर्चा किया गया।
तमनार क्षेत्र के सामाजिक बंधुओ ने संग्रहित राशि का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाने हेतु प्रत्येक क्षेत्र से निर्माण समिति में एक प्रतिनिधि प्रत्येक क्षेत्र से रखने बात कही गई।सभी निर्माणकार्य एक साथ न होकर एक-एक निर्माण किया जाए जिससे वित्तीय भार कम पड़ेगा। केंद्रीय पर्यवेक्षक दीनदयाल पटेल ने बताया कि केंद्रीय समिति के अनुशंसा के तहत किसान को प्रत्येक एकड़ 300 रु, भूमिहीन को 151 रु से मन इच्छा तक,शासकीय,गैर शासकीय वेतन भोगियो से 20,000 तक वेतन पाने वाले को 5,500 रू राशि दान,50,000 तक बेतन भोगी को न्यूनतम 12,100 रू राशि दान,1लाख तक वेतन भोगी को न्यूनतम 23,100 रू राशि दान, प्रत्येक प्रतिष्टित लघु व्यापारी को 2200 रू राशि दान,एवं मध्यम प्रतिष्ठित को 12,100 रु राशि दान,एवं प्रतिष्ठित व्यापारियो को न्यूनतम 56,100 रु से मन इच्छा तक का राशि दान,राजनीतिक क्षेत्र से राशि दान,डॉक्टरों से कम से कम 56,100 रू की राशि से मन इच्छा तक, किसी के घर में वेतनभोगी,व्यापारी और किसान तीन प्रकार हैं तो तीनों के तहत सहयोग राशि प्रदान करने की आग्रह किया जावेगा।सभी का सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा है। जिन सहयोगकर्ता साथियों की सहयोग राशि 51,000 रुपये से अधिक होगी उन दानदाताओं की सूची में नाम सामुदायिक भवन में अंकित किया जायेगा।
तमनार क्षेत्र के सभी ग्रामो में राशि संग्रहण हेतु टीम गठित कर जनजागरूकता पाम्पलेट वितरण करने का निर्णय लिया गया।

क्षेत्र तमनार का स्वर्ण जयंती वार्षिक सम्मेलन 2023 का आमंत्रण पाम्पलेट वितरण परिक्षेत्रीय अध्यक्षगणो को प्रदाय किया गया। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक दीनदयाल पटेल केंद्रीय महासचिव, ओमसागर पटेल अंचल प्रभारी,धनंजय पटेल केंद्रीय सचिव, दिनेश चौधरी केंद्रीय प्रवक्ता, दुलेन्द्र पटेल केंद्रीय मीडिया प्रभारी,कामता पटेल,हुरदानन्द पटेल,क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्योधन पटेल,कोषाध्यक्ष धनीराम चौधरी,सचिव हेमलाल पटेल,ईश्वर नायक,गिरधर चौधरी, तेज राम नायक, मोती लाल चौधरी,भीम राम नायक, अश्वनी चौधरी,किंकर चौधरी,गोवर्धन पटेल,उसत पटेल,मिनकेतन पटेल,लोकनाथ पटेल,लीला धर चौधरी,सुरेश,मनीराम,लखन पटेल अन्य सामाजिक बन्धुओ की उपस्थिति रही।


