शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था तमनार का राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर जोबरो में शुभारम्भ

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था तमनार का राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर जोबरो में शुभारम्भ
तमनार @ संदेशा 24
रायगढ़ जिले के केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम पंचायत जोबरों में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था तमनार का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्रामीण विकास नरवा, गरवा, घुरवा, बारी के लिये ग्राम जोबरो में 31 जनवरी 2023 को शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मां सरस्वती जी की छाया चित्र की पूजा अर्चना किया गया।
सात दिवसीय विशेष शिविर “ग्रामीण विकास (नरवा, गरवा, घुरवा, बारी) के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 031 द्वारा ग्राम जोबरो में शिविर उद्घाटन मुख्य अतिथि के. एल. पटेल जी (सेवानिवृत्त प्राचार्य, आई.टी.आई. रायगढ़) कार्यक्रम अध्यक्षता कृष्ण कुमार राठिया सरपंच ग्रा.पं. जोबरो,विशिष्ठ अतिथि निशामणी बेहरा अध्यक्ष शाला विकास समिति जोबरो,संरक्षक पी.एल. खूंटे नोडल अधिकारी, आई.टी.आई. रायगढ़,रेवती रमण बघेल रासेयो कार्यक्रम अधिकारी शास. औद्यो प्रशि संस्था,पुष्पेंद्र कुमार कंवर अधीक्षक संस्था प्रमुख/संरक्षक शास औद्यो प्रशि संस्था तमनार,विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी,रूपेन्द्र कुमार श्रीवास,राकेश कुमार साहू, घनेश्वर साहू,संतोष कुमार साहू, रोशन दीक्षित, सुलेखा कंवर महिला सुरक्षा प्रभारी,विशेष सहयोग अमृत लाल ठेठवार, पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी जोबरो द्वारा किया जा रहा है।


