हाई स्कूल तमनार के विद्यार्थियों ने जिंदल फोर्टिस,पीएचसी लिबरा का किया हेल्थ केयर भ्रमण

हाई स्कूल तमनार के विद्यार्थियों ने जिंदल फोर्टिस,लिबरा में हेल्थ केयर भ्रमण
तमनार @संदेशा 24
शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय तमनार के 40 विद्यार्थियों द्वारा स्वास्थ्य संबंधित शैक्षणिक भ्रमण हेतु जिंदल फोर्टिस चिकित्सालय सावित्री नगर तमनार व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लिबरा का भ्रमण कराया गया जिसमें बच्चों को लाभ हुआ और प्राथमिक उपचार के साथ-साथ सभी उपचार के बारे में ज्ञान प्राप्त हुआ ।
ज्ञात हो कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने हेल्थ केयर विषय को प्रमोट करने और छात्र-छात्राओं को इसकी ओर आकर्षित करने की योजना बनाई है। वर्तमान परिस्थितियों में जिस प्रकार हेल्थ केयर के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है तथा इसकी आवश्यकता महसूस की गई है, उसे देखते हुए राज्य सरकार के हाईस्कूलों में इसकी पढ़ाई की जा रही है। राज्य परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह ने व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत हाईस्कूलों में हेल्थ केयर कोर्स शुरू करने का निर्देश दिया है। हेल्थ केयर भ्रमण में धरमवीर साव,भारती कुमारी साहू,आरती भोय एवं 40 छात्र छात्राओं शामिल हुए।


