समकेरा में तीन दिवसीय रोगानुसार योगाभ्याष महिला योग शिविर में सैकड़ो लोग हुए शामिल

समकेरा में तीन दिवसीय रोगानुसार योगाभ्याष महिला योग शिविर में सैकड़ो लोग हुए शामिल
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल
17.2.2023 केलों बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम समकेरा में दिनांक 17.2.2023 को परमपूज्य स्वामी जी माहाराज एवं पूज्य साध्वी देवप्रिया दीदी जी के निर्देशानुसार एवं छ.ग. राज्य महिला पतंजली योग समिति प्रभारी सुश्री जया दीदी के मार्गदर्शन में योग करना है और गांव गांव योग कराना है के उद्देश्य को लेकर
को लेकर छ.ग. मे गीतांजली पटनायक राज्य सोशल मिडिया प्रभारी द्वारा रोगानुसार योगाभ्याष का तीन दिवसीय योग शिविर लगाया गया।

इस शिविर में योग, प्राणायाम, सुर्यनमस्कार, एक्यूप्रेशर आसन को किस रोग में कौन सा योग करें इसको विस्तृत रूप से समझाया गया, अपने घरों में विशेष रूप से बच्चों को प्रतिदिन योग ध्यान प्राणायाम ”

करने का आग्रह किया गया, जिससे हर परिवार निरोग रहें और हमारा समाज और पूरा गांव स्वस्थ रहें। यह कार्यक्रम महिला पतंजली योग समिति छ०ग. ते तहत किया गया। इस कार्यक्रम में महिला पतंजली के तहसील प्रभारी श्रीमती गीता बारिक योग शिक्षिका श्रीमती चुलमती प्रधान, संध्या प्रधान आँचल पटेल मंजू प्रधान, पुष्पा छोबा, रश्मि, आकाश सरोजनी, अंबिका प्रधान, पार्वती चौहान, महेश्वरी दास, पुष्पा राठिया पकाला गुप्ता पवित्रा राठिया गायत्री राठिया मोगरा राठिया रिहान धीरज करिश्मा प्रधान अन्य लोगों की उपस्थिति में तीन दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ।


