बस्तर में हुए भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में बरभांठा चौक में सैकड़ो भाजपाइयों ने किया चक्काजाम

बस्तर में हुए भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में बरभांठा चौक में सैकड़ो भाजपाइयों ने किया चक्काजाम
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 17.2.2023
लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के तमनार में बस्तर में हुए भाजपा नेताओ के हत्या के विरोध में प्रदेश भाजपा के निर्देश पर भाजपा मंडल तमनार व रोडोपाली के सैकड़ो भाजपाइयों ने तमनार -रायगढ़ सड़क बरभांठा चौक तमनार में 2 बजे से चक्का जाम किया गया। बस्तर में 4 भजापा नेताओ को नक्सलियों ने उतारा था मौत के घाट, शासन पर लगा रहे बड़े आरोप, भाजपा नेता न्याय दिलाने कर रहे नारेबाजी , चक्का जाम होने से सड़क के दोनो तरफ गाड़ियों की लगी लंबी कतार, राहगीरों को भारी परेशानी,का सामना करना पड़ा।

तहसीलदार तमनार अनुज कुमार पटेल व थाना प्रभारी निरीक्षक प्रविण मिंज पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहे।सतीश चन्द बेहरा जिला महामंत्री भाजपा,वरिष्ट नेता गोकुलानन्द पटनायक,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक, बंशीधर चौधरी,गीतांजली पटनायक, सुषमा खलको,बीडीसी ममता साव,अमल साय,बसंत राठिया, जागेश सिंह,रामचरन कुम्भकार,राजेश बेहरा,सीताराम पटनायक,दीपक पटनायक,प्रताप बेहरा, राजेश गुप्ता,अनिल पटेल,पितेश बेहरा, संतोष यादव,अशोक पटेल पुष्पा श्रीवास,दमयंती गजरे,गीता बारीक,अन्य भाजपाइयों की उपस्थिति रही।


