डोलसरा क्रिकेट स्पर्धा धौराभाठा बना विजेता उप विजेता रहा गोढ़ी

डोलसरा क्रिकेट स्पर्धा धौराभाठा बना विजेता उप विजेता रहा गोढ़ी
तमनार @ संदेशा 24
खेल जीत और हार का परिमाप नही है वरन आपसी सौहार्द और भाई चारा का पर्याय बन चुका है,जिसको फलीभूत करने के लिए केलो बनांचल तहसील तमनार के ग्राम डोलेसरा में भव्य क्रिकेट प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमे 30 टीमों ने प्रतिभागिता किया,

10 दिन तक चले क्रिकेट मुकाबला में सबको पछाड़ते हुए धौराभांठा और गोढ़ी की टीम फायनल पहुंची, पहले बल्लेबाजी करते हुए गोढ़ी ने 12 ओवर में 170 रन का लक्ष्य दिया, जिसे 11 वें ओवर में ही हासिल करते हुए धौराभांठा ने यह मुकाबला जीत लिया,तीसरे नंबर पर लिबरा की टीम को संतुष्ट होना पड़ा, मेन ऑफ द मैच रहे दिनेश, मैन ऑफ द सीरीज का खिताब रवि पटनायक ने जीता।

फायनल मैच पुरुस्कार वितरण समारोह में आतिथि निराश्रि पैंकरा सरपंच डोलेसरा, भोजराम पैंकरा उप सरपंच डोलेसरा ,समाजसेवी माणिक पटनायक ,वरिष्ठ नागरिक गोपाल पटेल ,अश्वनी पटेल,प्यारेलाल प्रधान ने अपनी उपस्थिति सम्मान समारोह को अमली जामा पहनाया। इस पूरे कार्यक्रम को अपने आर्थिक सहयोग से सिंचित किया हीरालाल राणा, माणिक पटनायक,परमेश्वर पटनायक,नरेंद्र पटनायक ,मनीष पटनायक,संजय भगत, तथा अपने अथक मेहनत से आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया,
सोमराज पैंकरा,धनेश्वर राठिया,देवसागर पैंकरा,दीपक प्रधान,हरीश पटनायक,देवेन्द्र प्रधान,रामसागर,निरंजन,अरविंद पैंकरा,वीरेंद्र राठिया, धनेश्वर राठिया, मनीष चौहान,रोशन चौहान,टीकम, बसंत राणा,अनिल यादव,वसीम पैंकरा, रुकमन राठिया, खिरसागर पैंकरा,जुगल बैरागी,कैलाश पैंकरा ने तथा कार्यक्रम का सफल संचालन अजय पटनायक ने किया।


