प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तमनार में 87 वीं शिवजयंती

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तमनार में 87 वीं शिवजयंती
तमनार @ संदेशा24
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज तमनार की ओर से 87 वीं शिवजयंती के शुभ अवसर पर,ब्रम्हाकुमारीयों ने जन-जन को यह संदेश दिया कि जब जब इस धरती पर पुण्य ,धर्म और नीति के बदले अधर्म और दुर्नीति रुपी पाप का घड़ा भर जाता है, तभी परमात्मा स्वयं इस धरती पर आकर सत्य का परिचय देते हैं कि मैं परमपिता शिव परमात्मा, परम शिक्षक ,परम सद्गुरु तुम अविनाशी आत्माओं को गीता का ज्ञान देकर नर से श्री नारायण, नारी से श्री लक्ष्मी बनाने के लिए आया हूं।

तमनार सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका ब्रम्हाकुमारी कस्तूरी ने आत्मा-परमात्मा-शिव और शिवजयंती के आध्यात्मिक रहस्य के बारे में बताया ! द्वादश ज्योतिर्लिंग का भी आयोजन रखा गया था ,जिसमें हजारों आत्माओं को शिव संदेश दिया गया !साथ साथ तमनार के आसपास गांव क बीके पाठशालाओं के ब्रह्माकुमार भाई बहनों ने जन-जन को शिव परमात्मा की शुभ संदेश देने की खूब सहयोग किया।


