कोटवार एसोसिएशन तमनार ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन वादा निभाओ रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा गया ज्ञापन

कोटवार एसोसिएशन तमनार ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन वादा निभाओ रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा गया ज्ञापन
तमनार@संदेशा24
23.2.2023 कोटवार एसोसिएशन तहसील तमनार द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मुख्यमंत्री वादा निभाओ रैली निकाल कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नाम तहसीलदार तमनार श्री अनुज कुमार पटेल को ज्ञापन सौपा गया।
कोटवारों को नियमित कर्मचारी का दर्जा देते हुए राजस्व विभाग का शासकीय कर्मचारी घोषित करने तथा मालगुजारी माफी जमीन का मालिकाना हक वापस देने हेतु कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ तहसील शाखा तमनार दारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक,आदर्श चौक, हाई स्कूल,बस स्टैंड होते हुए तहसील कार्यालय तमनार में ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन में कोटवार आजादी के पूर्व से पीढ़ी दर पीढ़ी ग्रामीण स्तर में रहकर अपनी सेवाएं देते आ रहे है परन्तु सभी विभागों की चाकिरी करने के आद भी कोटवारों को शासकीय कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल पाया लम्बे अवधी तक सेवा देने के बाद सेवा निवृत्त होने पर कोटवारों को पेंशन, ग्रेज्यूटी की सुविधा नहीं मिल पाती, नाम मात्र के मानदेय से अपने परिवार का गुजर बसर करने में कोटवारों को भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
23 फरवरी 2019 को कोटवारों के प्रांतीय सम्मेलन पाटन में (1950 के पूर्व) भू.पू. मालगुजारों द्वारा यह आश्वासन दिया था कि स्वतंत्रता के पूर्व (1950 दी गई जमीन को आपके राजस्व मंत्रीत्व शासन काल में भूमिस्वामी हक में दिया गया था और उक्त जमीन को वापस छीन ली गई है तो विधिवत उसे कोटवारों के हक में दे दिया जाएगा, परन्तु आज पर्यन्त उस पर अमल नहीं हो पाया बल्कि ‘उल्टे कोटवारों के नाम राजस्व अभिलेखों से विलुप्त कर उसे शासकीय भूमि दर्ज किया जा रहा है। जिसके कारण कोटवार उनके दादा परदादाओं से माफी जमीन के रूप में मिली जमीन जिस पर उनके परिवार 100 वर्षो से भी अधिक समय से 2 निर्वाध रूप से काबीज है वंचित हो जा रहे है।प्रदेश के 15,000 कोटवार एवं उनका परिवार भी इसी उम्मीद में है कि
आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप कोटवारों की भावनाओं की गंभीरता से लेते हुये तथा सहानुभूतिपूर्वक विचार कर कोटवारों के निम्न दो प्रमुख मांगों की पूर्ति कर शासनदेश जारी करने की कृपा करेंगे।1 कोटवारों को शासकीय कर्मचारी का दर्जा देते हुए राजस्व विभाग में संविलयन किया जायें।
2 मालगुजारों द्वारा 1950 के पूर्व दी गई माफी भूमि पर कोटवारों को भूमिस्वामी हक वापस दिया जावें।तहसील शाखा तमनार अध्यक्ष श्यामलाल चौहान, धनुर्जय चौहान वरिष्ठ सलाहकार, चैतराम चौहान उपाध्यक्ष, उपेन्द्र चौहान सचिव, मनोहर चौहान उपसचिव,रविराम चौहान व अनुप दास कोषाध्यक्ष, अमृत दास प्रवक्ता,बीसी चौहान व संतराम चौहान व्यवस्थापक, विक्रम चौहान, रतिराम चौहान सलाहकार,दशरथ सारथी, रामप्रसाद सिदार, शिव कुमार चौहान,भागीरथी चौहान, चमार चौहान, संतराम चौहान, सुरज चौहान, जयराम चौहान, शिव चौहान, इतवार सिंह चौहान, मंगल चौहान, एतवार चौहान,गंगाधर चौहान अनुप दास, शौकिलाल चौहान, भोजराम चौहान, रबेल चौहान, सुलोचनी चौहान, सबिता चौहान, धनमती चौहान, रंगवती चौहान- पदुमलाल चौहान, कंचन बाई चौहान, नागेन्द्र चौहान एवं समस्त कोटवार एसोसिएशन तहसील तमनार के कोटवारगणों की उपस्थिति रही।


