थाना तमनार में शांति समिति की बैठक सम्पन्न ?गांव में शांति सौहार्दपूर्ण भाईचारे के साथ सादगीपूर्ण माहौल में होली मनाएं – प्रवीण मिंज

थाना तमनार में शांति समिति की बैठक सम्पन्न ?गांव में शांति सौहार्दपूर्ण भाईचारे के साथ सादगीपूर्ण माहौल में होली मनाएं – प्रवीण मिंज
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 4.3.2023
केलो कोयलांचल ओद्योगिक आदिवासी बाहुल्य पुलिस थाना तमनार में 4 मार्च 2023 को शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी,जन प्रतिनिधियों,राजनीतिक पार्टी प्रमुख,जिला व जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच ,व्यवसायी,वरिष्ठ नागरिकों सामाजिक कार्यकर्ताओ,पत्रकारों सहित शांति समिति सदस्यों को क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने अपील की गई।
शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मिंज द्वारा आगंतुकों का स्वागत करते थाना अन्तर्गत गांव में शांति सौहार्दपूर्ण सदभावना भाईचारे के साथ होली उत्सव मनाने चर्चा परिचर्चा की गई। विनायक पटनायक ने तेज रफ्तार भारी वाहनों पर अंकुश लगाने दुलेन्द्र पटेल ने 6 सार्वजनिक जगह में लगे सीसीटीवी कैमरा मरम्मत कराने आग्रह किया गया।थाना प्रभारी ने कहा कि आप सभी की सहयोग से ही होली त्यौहार निर्विघ्न सम्पन्न होगी। 7 मार्च मंगलवार को रात्रि 11 बजे तक होलिका दहन निर्धारित स्थान में जलाने,किसी के निजी संपत्ति का नुकसान न करने,बिना स्वीकृति के किसी को रंग गुलाल लगाने व रासायनिक केमिकल शरीर को नुकसान करने वाले क्रीम का उपयोग ना करने, किसी के साथ अश्लील हरकत न करने,किसी का कपड़ा न फाड़ने,मुखोटा न लगाने ,हरे भरे पेड़ न काटने व पेड़ नीचे न जलाने ,विधुत तार के नीचे न जलाने,आम सड़क में न जलाने के साथ शराब सेवन न करने एवं शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की गई।हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने के साथ यातायात नियमो का पालन करने आव्हान किया गया।

थाना तमनार अंतर्गत 84 गांवो में शांतिपूर्ण होली पर्व को लेकर तमनार थाना अंतर्गत विभिन्न इलाकों में पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी चौकसी हेतु टीम गठित की गई है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर थाना तमनार, डायल 112 एवं पुलिस पेट्रोलिंग टीम से अविलंब थाने को सूचित करे ताकि होली में हुड़दंगियों व असमाजिक तत्वों पर लगाम लगाया जा सके। शांति समिति बैठक में टीआई निरीक्षक प्रवीण मिंज,,सरपंच गुलापी सिदार, मुकुंद मुरारी पटनायक,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिहारी लाल पटेल,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रूपेश पटेल,उमेश साव,विद्याधर साव,रामचरण कुम्भकार,बीडीसी जागेश सिंह सिदार,पत्रकार दुलेन्द्र पटेल,प्रताप नारायण बेहरा,बीरेंद्र साहू,ओंकारेश्वर दास, गोपाल गुप्ता,दयानन्द पटनायक,दुलामनी राठिया,
अन्य सरपंच जन प्रतिनिधियों,वरिष्ठ नागरिकों सामाजिक कार्यकर्ता,पत्रकार ग्रामीणजन महिलाओ एवं थाना तमनार से एसआई के आर आर्य,एसआई अन्य कर्मचारीगणो की उपस्थिति रही।


