महिला पतंजलि योग समिति रायगढ़ ने एडिशनल एसपी सुरेशा चौबे के मुख्य आतिथ्य में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

महिला पतंजलि योग समिति रायगढ़ ने एडिशनल एसपी सुरेशा चौबे के मुख्य आतिथ्य में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
तमनार @ संदेशा 24
दिनांक 5:03 2023 को अग्रसेन भवन रायगढ़ में महिला पतंजलि योग समिति रायगढ़ के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ की एडिशनल एसपी सुरेशा चौबे जी शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।

पश्चात सुश्री श्रेयाअग्रवाल जी के द्वारा वैदिक हवन करवाया गया। जिसमें हवन में सभी योग शिक्षक एवं सभी प्रभारी सम्मिलित हुए साथ ही हवन के लाभ से भी अवगत कराया गया। महिला पतंजलि रायगढ़ की अध्यक्ष व सोशल मीडिया राज्य प्रभारी गीतांजलि पटनायक एवं जिला महामंत्री व राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुश्री श्रेया अग्रवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में आए समस्त तहसील प्रभारियों एवं योग के क्षेत्र में अपनी महति भूमिका निभा रहे समस्त योग शिक्षिकाओं का मुख्य अतिथि महोदय के हाथों श्रीफल पुष्पहार एवं हवन सामग्री से सम्मानित भी किया गया।
जिसमें भारत स्वाभिमान महामंत्री भूमिसुता विद्या अलंकार जी, महिला पतंजलि कोषाध्यक्ष निरुपमा दास जी, संगठन मंत्री रायगढ़ दमयंति गजलें जी एवं समस्त तहसिल के प्रभारी जिसमें तमनार प्रभारी गीता बारीक, लैलूंगा प्रभारी लोकेश्वरी सिदार,पुसोर प्रभारी सुदेशणा गुप्ता रायगढ़ तहसील प्रभारी शर्मिला नायक , रायगढ़ जिला सोशल मीडिया प्रभारी पुष्पा पटनायक, कर्मठ कार्यकर्ता मेघा गुप्ता एवं योग शिक्षिका तहसील महामंत्री तमनार सत्यभामा चौधरी जी की गरिमा मई उपस्थित रही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों का गीतांजलि पटनायक जी के द्वारा धन्यवाद एवं आभार प्रदर्शन किया गया।


