52 वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह में जेपीएल तमनार के कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

52 वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह में जेपीएल तमनार के कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
तमनार @संदेशा 24
जिंदल पॉवर लिमिटेड तमनार में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह में प्रश्नोत्तरी,सुरक्षा स्लोगन,पोस्टर प्रतियोगिता रखी गई है।

आज कार्यक्रम में सतीश शिंदे जीएम इलेक्ट्रिकल,सुभाष बेहरा डीजीएम,सुरक्षा विभाग के एस के पाढ़ी ने प्लांट के ठेका कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य व प्रश्नोत्तरी में विजेताओ को सम्मानित किया गया।

सुरक्षा विभाग के एस के पाढ़ी ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाने का उद्देश्य दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में कर्मचारियों के बीच जागरूकता पैदा करना है।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पूरे सप्ताह मनाया जाने वाला खास मौका है। इस वर्ष 4 मार्च से 10 मार्च तक राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन में हमारा लक्ष्य-शून्य नुकसान है,जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जेपीएल जिप्ट व स्टेज 1 में सुरक्षा विभाग द्वारा विद्युत करंट सावधानी, बचाव के बारे में बताया गया।एयर प्लग,सेफ्टी बेल्ट पहनने,5 एस अन्य के सम्बंध में बताया गया।सभी सेक्टरों में लेकर जागरूकता फैलाना और दुर्घटनाएं में कमी लाना राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का उद्देश्य है।


