बरकसपाली में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में हजारो लोग हुए शामिल

बरकसपाली में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में हजारो लोग हुए शामिल
तमनार @संदेशा 24 (दुलेन्द्र पटेल) 11.3.2023
तमनार ब्लॉक की पावन धरा बरकसपाली मे कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में हजारो लोग शामिल हुए। ग्राम बरकसपाली का कण कण राधे राधे नाम से गूंज रहा है।

श्रीमद्भागवत कथा वाचक पं विशाल त्रिवेदी एवं यज्ञ आचार्य पं कृष्णा त्रिवेदी जी है। पद्मिनी शुक्लाम्बर चौधरी,भारती हलधर,प्रीति केशव चौधरी परिवार द्वारा आयोजित कराया जा रहा है। ग्राम बरकसपाली एवं दर्जनो गांव के हजारो माता बहनो भक्तगणों द्वारा 10 मार्च को विशाल कलश शोभायात्रा में माता बहनो बच्चे शामिल होकर कलश स्थापना किये।

दोपहर 3 बजे से श्रीमद्भागवत कथा महात्म्य प्रथम स्कन्ध 11 मार्च को वराह कपिल अवतार परम पुनीत भागवत कथा को सुनकर सभी श्रद्धालु गण पुण्य रूपी सागर में आनंद के साथ डुबकी लगा रहे हैं।ज्ञानयज्ञ में प्रातः काल 6 बजे से मूलपाठ,परिक्रमा व आरती एवं दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक सुमधुर भागवत कथा व आरती प्रसाद वितरण की जा रही है।


