ग्राम गौरबहरी में अष्टप्रहरी अखण्ड नाम यज्ञ में पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया शामिल होकर लिया आशीर्वाद

ग्राम गौरबहरी में अष्टप्रहरी अखण्ड नाम यज्ञ में पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया शामिल होकर लिया आशीर्वाद
तमनार @ संदेशा 24
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम गौरबाहरी में आयोजित अष्टप्रहरि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया,पूर्व डीडीसी अरूण राय, मंडल अध्यक्ष जतिन्द्र कुमार साव सहित ग्रामीण शामिल होकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र की जनता जनार्दन के सुख शांति समृद्धि की मंगल कामनाएं की गई।
किसी भी समाज में संस्कृति सभ्यता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए विभिन्न परंपराओं को आत्मसात करने की परंपरा रही है जिसके लिए विविध धार्मिक अनुष्ठान हवन आदि कराए जाते रहे हैं ।
केलो कोयलांचल के ग्राम गौरबहरी में चैतन्य महाप्रभु की असीम अनुकंपा से भव्य अष्टप्रहरी नाम यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विशाल जन समूह का आपार भीड़ इसकी सफलता का परिचायक बना ।
नन्हे बच्चों से लेकर युवा बुजुर्ग व महिलाएं भी अपनी सहभागिता से इस पुनीत अनुष्ठान में योगदान दे रहे है। श्री कृष्ण व श्री राम के नामोच्चार से अलग अलग गीत ग़ज़लों की ध्वनि देखते हि बन रही थी,भंडारे में सभी एक क्षत्र तले भोजन करते जातिवाद की बेड़ियां तोड़ भाई-भाई लगे,तो मजिरा-मृदंग-खंजनी व ठिकड़ी की सम्मिलित ध्वनि वर्तमान डी जे,ड्रम जैसे चकाचौंध को परास्त करने में सक्षम दिखे ।


