ग्राम मुढ़ीनार जरेकेला में अष्टप्रहरी नाम यज्ञ का हुआ भव्य आयोजन कीर्तन भजन पार्टियों ने किया नगर भ्रमण

ग्राम मुढ़ीनार जरेकेला में अष्टप्रहरी नाम यज्ञ का हुआ भव्य आयोजन कीर्तन भजन पार्टियों ने किया नगर भ्रमण
तमनार @संदेशा 24
श्री चैतन्य महाप्रभु की कृपा से ग्राम मुदीनार (जरेकेला) में “श्री श्री अष्टप्रहरी नाम यज्ञ ” का भक्तिमय और आनंद पूर्वक आयोजन तिलोत्तमा भोगीलाल चौधरी एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा किया गया,जिसमे अधिवास दिनांक 10.03.2023 शुक्रवार,नाम उच्चारण, दिनांक 11.03.2023 शनिवार नाम समापन, पूर्णाहूति, नगरभ्रमण, महाप्रसाद वितरण दिनांक 12.03.2023 रविवार को किया गया।
किसी भी समाज में संस्कृति सभ्यता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए विभिन्न परंपराओं को आत्मसात करने की परंपरा रही है जिसके लिए विविध धार्मिक अनुष्ठान हवन आदि कराए जाते रहे हैं ।
केलो कोयलांचल के ग्राम मुढ़ीनार जरेकेला में चैतन्य महाप्रभु की असीम अनुकंपा से भव्य अष्टप्रहरी नाम यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें विशाल जन समूह का जमावड़ा इसकी सफलता का परिचायक बना । नन्हे बच्चों से लेकर युवा बुजुर्ग व महिलाएं भी अपनी सहभागिता से इस पुनीत अनुष्ठान को एक सुखद परिणाम तक पहुंचाए । त्रिदिवसीय इस आयोजन में श्री कृष्ण व श्री राम के नामोच्चार से अलग अलग गीत ग़ज़लों की ध्वनि देखते हि बन रही थी,
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे । हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे ।। चहुँओर गुंजयमान रहा।


