भाजपा मंडल तमनार व सम्बलपुरी में मोर आवास मोर अधिकार को लेकर बैठक कर किया गया दीवार लेखन

भाजपा मंडल तमनार व सम्बलपुरी में मोर आवास मोर अधिकार को लेकर बैठक कर किया गया दीवार लेखन
तमनार @ संदेशा 24
भारतीय जनता पार्टी लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के मंडल तमनार व सम्बलपुरी में मोर आवास मोर अधिकार को लेकर बैठक आयोजित कर दीवार लेखन किया गया। विधानसभा घेराव रायपुर चलो मोर आवास मोर अधिकार रोक रखे हे भूपेश सरकार,भीख नही अधिकार चाहिए प्रधानमंत्री आवास चाहिए के लिए वॉल राइटिंग की गई ।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 15 मार्च को मोर आवास – मोर अधिकार आंदोलन के तहत हितग्राहियों के साथ पिरदा चौक में सभा के पश्चात विधानसभा घेराव करेगी। राज्य में ग्रामीण क्षेत्र के 16 लाख व शहरी क्षेत्र के 4 लाख कुल 20 लाख गरीब आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित किये जाने का काम कांग्रेस ने किया।

छत्तीसगढ़ में लाखों आवासहीन गरीबों का आक्रोश उबल रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन खड़ा किया है। यह आंदोलन आवासहीन हितग्राहियों की आवाज बन गया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के माथे पर पूरी तरह से कलंक लग चुका है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के लाखों गरीबों का आवास छीनने का काम किया है। 15 मार्च को क्षेत्र के सभी हितग्राही को विधानसभा का घेराव में शामिल होने आआग्रह किया गया।


