सामु. स्वा.केन्द्र तमनार का स्व.श्री जयलाल चौधरी के नामकरण होने से चहुँओर खुशी की लहर

सामु. स्वा.केन्द्र तमनार का स्व.श्री जयलाल चौधरी के नामकरण होने से चहुँओर खुशी की लहर
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 13 सितम्बर 2022 को लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तमनार ब्लॉक के ग्राम कुंजेमुरा में यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में तमनार क्षेत्र के प्रसिद्व समाजसेवी जी सन 1962 में निर्मित एवं स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमनार का नामकरण स्व.श्री जयलाल चौधरी के नाम से करने की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया था।
उक्त घोषणा के परिपालन में शासन के समस्त औपचारिकता पूर्ण कर दिनांक 07.03.2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमनार का नामकरण स्व. श्री जयलाल चौधरी के नाम से करने की स्वीकृति प्रदान की। जिससे क्षेत्र के सर्व समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है एवं सभी ने माननीय मुख्यमंत्री जी छ.ग. शासन की मुक्तकंठ से सराहना की।
स्व. श्री जयलाल चौधरी जी ने सन् 1950-60 के दशक में उस समय के पिछड़े एवं आदिवासी अंचल में शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया, जिसके फलस्वरूप अपने गृह ग्राम – सलिहाभाठा में प्राथमिक पाठशाला भवन का निर्माण कर शासन को समर्पित किया, जिससे आसपास के अंचल के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में तमनार में अस्पताल भवन का निर्माण, तमनार में ही बच्चों के लिए आँगत बाड़ी भवन तथा अन्य जनहित के कई कार्य उनके द्वारा किया गया। सन् 1966 में अपने गृह ग्राम सलिहामोठा में अपने स्वयं के व्यय से अखिल भारतीय अपरिया समाज का महा सम्मेलन कराया जो कि उस समय समाज के न्याय से वंचित एवं पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाने में, समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में मील का पत्थर साबित हुआ। इस कार्य में उनके प्रमुख साथी स्व. श्री मुकुतराम पटेल ग्राम डोलेसरा एवं श्री नंदा चौधरी ग्राम गौरवहरी की भूमिका भी महत्वपूर्ण थी।

स्व. श्री जयलाल जी के लिए थे दोशब्द समर्पित है “जिस शरीर के साथ हम पैदा हुए हैं- उसके जिम्मेदार हम नहीं है ॥ परंतु जिस चरित्र और किरदार के साथ हम ‘विदा होंगे,उसके पूरे जिम्मेदार हम स्वयं होंगें। अस्तु जो कार्य को समझता है, उसे धर्म के समझने की जरूरत नहीं होती है।
छ.ग. शासन ने उनके कार्यों के योगदान को अघरिया समाज के रत्न स्व. श्री जयलाल चौधरी के नाम पर तमनार अस्पताल का नामकरण होने पर समस्त अपरिया समाज एवं क्षेत्र के सर्व समाज, माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है।

इस कार्य में परोक्ष एवं अपरोक्ष रूप से सहयोग में छ ग शासन केबिनेट मंत्री माटी पुत्र माननीय श्री उमेशनंद कुमार पटेल जी, रायगढ़ के युवा एवं सक्रिय विधायक प्रकाश शक्रजीत नायक जी, सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगडे जी एवं विशेष भूमिका लोकप्रिय लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार जी, जिला प्रशासन रायगढ़ एवं अघरिया समाज के केन्द्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी ‘जिन्होंने माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी सशक्त प्रस्तुतीकरण किया एवं तमनार क्षेत्र के स्वजाति बंधु, इस पुनीत कार्य के प्रथम प्रेरणा स्रोत आदर्श ग्राम्य भारती के संचालक लक्ष्मीनारायण चौधरी जी की विशेष भूमिका रही।उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ओमसागर पटेल जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तमनार अध्यक्ष बिहारीलाल पटेल जी,अघरिया समाज संरक्षक द्वय अमृत लाल चौधरी,उदय नाथ पटेल, केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गेसमोति पटेल,कोषाध्यक्ष द्वरिका पटेल, महासचिव दीनदयाल पटेल,सचिव धनंजय पटेल,मीडिया प्रभारी दुलेंद्र पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष तमनार दुर्योधन पटेल,धनीराम चौधरी,याद लाल नायक,हेमलाल पटेल सहित समस्त सामाजिक पदाधिकारीगण बन्धुओ की भूमिका रही।


