युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में कार्यक्रम अधिकारियों का प्रशिक्षण में कमल सिन्हा चयनित

युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में कार्यक्रम अधिकारियों का प्रशिक्षण में कमल सिन्हा चयनित
तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अशिक्षित बेरोजगार युवाओं पर सर्वेक्षण हेतु पुरे देश भर के चयनित 300 कार्यक्रम अधिकारियों का प्रशिक्षण
नई दिल्ली के अंबेडकर भवन में आयोजित किया गया। जिसमें प्रत्येक राज्य के 10 कार्यक्रम अधिकारियो का चयन कर दिल्ली में 2 दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 15 व 16 मार्च 2023 आयोजित किया गया।

उक्त प्रशिक्षण की शुरुआत माननीया मीता राजीव लोचन, सचिव युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के संबोधन से हुआ तत्पश्चात अभिषेक गुहा सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय व अन्य अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया l प्रथम दिवस लगभग 10 से अधिक राज्य के एनएसएस अधिकारी को प्रशिक्षित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक राज्य के राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक व सचिवालय के विभिन्न गणमान्य व अधिकारीगण कार्यक्रम मे उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ के 10 चयनित राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारियो की सूची जिन्होंने छ. ग. के विभिन्न विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधि के रूप मे, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार से प्रशिक्षण प्राप्त किया ।

1. डॉ. आर. के. रजक, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय
2. डॉ. बी. डी. चाँडक, बस्तर विश्वविद्यालय
3.कुंदन कुमार, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकि विश्वविद्यालय
4. डॉ. विकास चंद्रा, गुरू घासीदास विश्वविद्यालय
5. डॉ. शत्रुघन धृतलहरे, अटल बिहारी विश्वविद्यालय
6. डॉ. ओम नारायण वर्मा, इंदिरा गांधी कृषि विश्विद्यालय
7. कमल सिन्हा, रायगढ़ विश्वविद्यालय
8. पुरुषोत्तम भुआर्य, दुर्ग विश्वविद्यालय
9. सुरेश ठाकुर, हेमचंद विश्वविद्यालय
10. रामानुज प्रताप ध्रूवे, सरगुजा जशपुर विश्वविद्यालय

