कुंजेमुरा के समाजसेवी जयराम पटेल के निधन पर सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

कुंजेमुरा के समाजसेवी जयराम पटेल के निधन पर सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
तमनार @संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल 17.3.2023
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के ग्राम कुंजेमुरा के समाजसेवी जयराम पटेल जी के निधन से चहुँओर शोक की लहर है। समाजसेवी जयराम पटेल जी वर्ष की अवस्था में दिनांक 17 मार्च शुक्रवार को प्रातःकाल इस नश्वर संसार को छोड़ कर ब्रम्हलीन हो गए।सामाजिक रीति रिवाज के साथ सैकड़ो कुटुंबहजन,सामाजिक बन्धुओ गणमान्य नागरिक व ग्रामीणजनों की उपस्थिति मे कुंजेमुरा में शव यात्रा निकालकर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
ग्राम कुंजेमुरा के समाजसेवी गौटिया जयराम पटेल जी ने पत्नि भानुमति पटेल,ज्येष्ठ पुत्र बिहारी लाल पटेल कांग्रेस पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष,कनिष्ठ पुत्र विनोद पटेल,नाती नातिन से भरा पूरा परिवार को रोता विलखता छोड़कर इष्टदेव श्री कृष्ण भगवान के श्रीचरणों में चले गए।अघरिया समाज क्षेत्र तमनार व सैकड़ो वरिष्ठगण क्षेत्रवासियों द्वारा दाह संस्कार में शामिल होकर आत्मा की शांति हेतु अश्रुपुरित विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए समस्त परिजनों को इस दुःख को सहन कर शक्ति प्रदान करने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई।


