माँ बंजारी धाम तराईमाल में चैत्र नवरात्र दीप प्रज्वलन प्रारम्भ @ अंकुर गौटिया,पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया,टीआई एसैया सहित सैकड़ों भक्तजनो ने लिया आशीर्वाद

माँ बंजारी धाम तराईमाल में चैत्र नवरात्र दीप प्रज्वलन प्रारम्भ
@ अंकुर गौटिया,पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया,टीआई एसैया सहित सैकड़ों भक्तजनो ने लिया आशीर्वाद
तमनार @ संदेशा 24 दुलेन्द्र पटेल 22.3.2023
सर्वशक्तिपीठ श्री बंजारी माई धाम तराईमाल में चैत्र नवरात्रि हेतु 22 मार्च को विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलन प्रारम्भ किया गया। दीप प्रज्वलन में भूदान दाता अंकुर गौटिया,पूर्व विधायक सुनिति राठिया सत्यानन्द राठिया अन्य सदस्य कार्यकर्ता भक्तगण शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी,विधायक, प्रशासनिक अधिकारी,उद्योग प्रबन्धन, विदेशो से भी श्रद्धालु भक्तजन द्वारा दीप गृह में श्रद्धा आस्था मनोकामना के हजारो दीप प्रज्वलित की गई है।


सर्वशक्तिपीठ माँ बंजारी धाम केलो नदी के किनारे गांव तराईमाल से 21 मार्च दोपहर 4 बजे से विशाल कलश यात्रा में हजारो माता बहनों द्वारा पित्तवस्त्र आभूषणों से सुसज्जित होकर कलश यात्रा में शामिल हुए। यज्ञाचार्य पं किशोर पाणिग्राही साथियो के साथ मुख्य यजमान वारणीक द्वारा विधि विधान के साथ जलदेव का पूजा अर्चना कर कलश यात्रा निकाली गई।

कर्मा नृत्य पार्टी के मांदर झांझ के सुमधुर धुनो के साथ कलश यात्रा गांव से 2 किमी भ्रमण करते मां बंजारी धाम में कलश स्थापना की गई। सांध्यकालीन आरती पश्चात समस्त आगंतुक श्रद्धालुभक्तजनो को भंडारा प्रसाद खिलाया गया। । माँ बंजारी समिति द्वारा सभी भक्तजनो के लिए पूजा अर्चना ,प्रसाद, पानी पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की गई है

29 मार्च अष्टमी पूजा 30 मार्च को सामूहिक हवन पूजन कन्या भोज के साथ विशाल महाभंडारा होगी।
माँ बंजारी धाम परिसर में भारत मानचित्रयुक्त जलाशय में हजारो रंगीन मछलिया,माँ बंजारी सरोवर,विशाल 4 दीप गृह,अखण्ड यज्ञ शाला,श्री हनुमान मंदिर,श्री शिव मंदिर,श्री लक्ष्मीनारायण,श्री राधाकृष्ण,श्री रामदरबार एवं सर्व देवी देवताओं के दर्शन,मीना बाजार,बाल उद्यान,केलो नदी से लगा हुआ वनांचल प्राकृतिक मनोरम दृश्य का हजारो पर्यटक श्रद्धालुभक्तगण आनन्द उठाते है।
श्री बंजारी माई धाम में सर्व देवी देवताओ के दर्शन, मनोकामना ज्योति कलश,ध्वजारोहण,विशेष आरती,ज्वारा,भंडारा सवामनी,वाहन पूजन,विवाह एवं अन्य संस्कार हवन पूजन किये जाते है। श्री बंजारी मंदिर समिति द्वारा दीप प्रज्जवलन पूजा पाठ आरती प्रसाद भंडारा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पूण्य की भागीदार बनने की अपील की गई है।
यज्ञचार्य पं किशोर कुमार पाणिग्राही,पंडित रविनारायण पाणिग्राही,पं. शौकी पाणिग्राही,पं चक्रधर पाणिग्राही,भूदान दाता अंकुर गौंटिया,पंच राम मालाकार,घनश्याम मालाकार,पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया, पूर्व विधायक सुनिति राठिया, टीआई जितेंद्र असैया,बाँछा भोई,विजय डनसेना,मुकेश अग्रवाल, बिहारी बलेचा,,यजमान उदयभान मालाकार, तरुणीसेन मालाकार,श्याम मालाकार, गोपाल मालाकार, रोहित मालाकार,दुलेन्द्र पटेल,बोट लाल,चिरकुट,मालाकार,प्यारी लाल पटेल, लखपति,वेद राम मालाकार,रंगबल्लभ,रूपेंद्र पटेल,उमेश मालाकार,उदयभान मालाकार,बरत राम यादव पूरन चौधरी,योगेश मालाकार,गिरधारी मालाकार,पद्मलोचन गुप्ता अन्य समिति पदाधिकारी सदस्य कार्यकर्ता,शासकीय औद्योगिक प्रबंधन कर्मचारी, दानदाताओं सेवकगण की उपस्थिति रही।


