अघरिया धाम पैता में शिला पूजन और नींव भराई का कार्य संपन्न

अघरिया धाम पैता में शिला पूजन और नींव भराई का कार्य संपन्न
रायगढ़ @संदेशा 24 विजय पटेल
अघरिया धाम पैता में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण हेतु शिला पूजन और नींव भराई का कार्य 26 मार्चरविवार को अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल जी के नेतृत्व में अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति और समस्त क्षेत्रीय समितियों के पदाधिकारीगण और सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पूजन में अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति से अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल सपरिवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गेसमोती पटेल, कोषाध्यक्ष द्वारिका पटेल, महासचिव दीनदयाल पटेल, सचिव धनंजय पटेल, संगठन सचिव प्रेमशंकर चौधरी, बसना क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपाल नायक सपरिवार प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम में उक्त के अलावा केंद्रीय समिति से संयोजक प्रेमशंकर पटेल, उपाध्यक्ष गण पुरुषोत्तम पटेल, लक्ष्मण पटेल, अंचल प्रभारी पिथोरा नरेश्वर सैलानी, विश्वनाथ नायक, सोशल मीडिया सचिव विजय पटेल, शिक्षा सचिव रूपानन्द पटेल, आई टी सेल से देवेंद्र पटेल, पर्यावरण सचिव कमल पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्षों में सरायपाली अध्यक्ष खेमराज पटेल, पिरदा सांकरा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल,बरमकेला अध्यक्ष ताराचंद पटेल और महासचिव प्रदीप पटेल, रायगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष डमरूधर पटेल, खरसिया अध्यक्ष अवधराम पटेल के साथ ही अन्य केंद्रीय क्षेत्रीय पदाधिकारी ग्राम पैता के सरपंच कुमारसिंह चौधरी और सैकड़ों की संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित समस्त लोगों ने पत्थर की शिला पर श्री लिखकर भगवान श्रीकृष्ण जी के निर्माणाधीन मंदिर के नींव भराई का कार्य किया।
शिला पूजन और नींव भराई के बाद ग्राम पैता के ही हरप्रसाद चौधरी जी के निवास में भोजन करने के उपरान्त मंदिर स्थल के समीप ही अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति का एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में सर्वप्रथम अखिल भारतीय अघरिया समाज के पिछले बैठक में लिए गए निर्णय का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। फिर केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल जी ने अपने उद्बोधन में अघरिया धाम और श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण की संकल्पना को विस्तार से बताया। आपने मंदिर निर्माण की शैली और निर्माण में उपयोग की जाने वाली सामग्री के बारे में बताते हुए कहा कि मंदिर का निर्माण राजस्थान के संगमरमर से किया जायेगा। जिसके लिए एक केंद्रीय टीम राजस्थान के संगमरमर खदानों का निरीक्षण करने पिछले दिनों गई थी। मंदिर निर्माण के लिए सर्वाधिक उपयुक्त संगमरमर का चयन कर वहां की एक कंपनी को निर्माण सामग्री प्रदान करने हेतु चयनित किया गया है जो बाजार दर से काफी कम दर पर पत्थरों पर कारीगरी करके 3से 400 रु प्रति घन मीटर पर पैता धाम पहुंचाकर देने की बात तय की गई है। भुवनेश्वर पटेल जी ने आज सुबह ही अघरिया धाम के खाते में 101151 रु ऑन लाइन ट्रांसफर कर देने की बात बताई।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष गेसमोती जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अघरिया धाम हेतु 51000 रु का चेक प्रदान किया।
केंद्रीय महिला संयोजिका प्रेमशिला नायक जी के उद्बोधन के बाद केंद्रीय कोषाध्यक्ष द्वारिका पटेल जी ने आय व्यय का लेखा जोखा पेश किया। आपने बताया कि अघरिया धाम की परिकल्पना के बाद 21/03/23 की स्थिति में एक करोड़ चौतीस लाख तैतीस हजार छह सौ छिहत्तर रू प्राप्त हुए हैं। जिसमे खाते में 8673430 रू और 4760246 रु के पोस्ट डेटेड चेक शामिल है।
ओडिशा से आए सुबोध पटेल जी के उद्बोधन के बाद केंद्रीय महासचिव दीनदयाल पटेल ने श्रीकृष्ण मंदिर के नाप जोख के बारे में जानकारी दी। मंदिर का आधार 154 फीट गुणा 112 फीट होगा। सतह से 8 फीट नीचे और सतह से 5 फीट ऊपर तक आधार बनेगा जिसका आयतन लगभग 151800 घन फीट जिसके बेस में 2 फीट का रॉक फाउंडेशन रहेगा और उसमें 72 टन लोहा, 36175 घन फीट कंक्रीट और 11268 बैग सीमेंट लगेगा। आपने कहा कि हम नॉन ट्रेड सीमेंट और लोहे की व्यवस्था करने की सोच रहे हैं जिसमें कंपनियों के सीमेंट लोहे की तुलना में कई लाख की बचत होगी। आपने अघरिया धाम में माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा घोषित एक करोड़ की लागत में बनने वाले दो भवनों की राशि मिलने की प्रगति के बारे में जानकारी दी।
अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति के संयोजक प्रेमशंकर पटेल जी ने कहा कि अघरिया धाम का निर्माण समाज को एक कड़ी में जोड़ने का प्रयास है।आपने कहा कि अघरिया धाम में केवल एक बार ही दान करने से नहीं चलेगा बल्कि हर वर्ष पांच से दस हजार रूपए देना होगा। आपने कहा कि हर तीर्थ स्थल में अघरिया समाज का एक धर्मशाला होना चाहिए जिसकी शुरुवात चंद्रपुर से हो चुकी है।केंद्रीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल जी ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को सोचना चाहिए कि क्या मैंने अपनी क्षमतानुसार दान दिया है कि नहीं। आपने कहा कि
*अघरिया जैसे दाता नहीं*
*बिना मांगे देता नहीं*
आभार प्रदर्शन करते हुए बसना क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपाल नायक जी ने कहा कि हम जहां भी जाते हैं वहां अघरिया धाम की प्रगति पर संतोष जताते हुए स्थल की सुरक्षा के बारे में सवाल उठाए जाते हैं इसलिए आपने केंद्रीय समिति से पूरे प्रस्तावित अघरिया धाम निर्माण स्थल को बाउंड्री वॉल से घेरने को प्राथमिकता से पूरा करने हेतु निवेदन किया।
आज अघरिया धाम निर्माण स्थल में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया था। जिसमें बहुत से सामाजिक बंधुओं ने स्थल पर ही रक्तदान किया। साथ ही इस अवसर पर अघरिया समाज के तीन से अधिक बार रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन नरेश्वर सैलानी जी ने किया और यू ट्यूबर गोपाल पटेल जी ने यूट्यूब में अपलोड करने किया। केंद्रीय सोशल मीडिया सचिव विजय पटेल द्वारा जानकारी दी गई।


