तमनार में महारोजगार मेला 4 अप्रेल हेतु तैयारियां,58 उद्योगों में 1180 पदों पर भर्ती

तमनार में महारोजगार मेला 4 अप्रेल हेतु तैयारियां,58 उद्योगों में 1180 पदों पर भर्ती
तमनार @ संदेशा 24
रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर तमनार में 4 अप्रैल को महा रोजगार मेला आयोजित होगा। हाई स्कूल मैदान में मंच,स्टाल टेन्ट लगाकर तैयारियां की जा रही है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने आज निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मेले में करीब 58 उद्योगों और नियोक्ताओं द्वारा लगभग 1180 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों श्रेणी के पद शामिल हैं। यह पहला मौका होगा जब जिला मुख्यालय से बाहर विकासखंड स्तर पर इतना विशाल रोजगार मेला लगने जा रहा है। कलेक्टर सिन्हा ने स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैय्या कराने के प्रयास प्रारंभ कर दिए थे।

उन्होंने रोजगार अधिकारी को इसके लिए विशेष रूप से निर्देशित करते हुए रोजगार मेले की पूरी रूपरेखा तैयार करवाई। ताकि औद्योगिक क्षेत्र के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार का मौके प्राप्त हो सके। 4 अप्रैल को तमनार के शा.हाई स्कूल मैदान में लगने वाले इस वृहद रोजगार मेले में उद्योगों द्वारा स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता एवं उद्योगों की मांग अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

